25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे परियोजना का मिला भिलाई स्टील प्लांट नया ऑर्डर

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलएंडटी से चेन्नई मेट्रो परियोजना में उपयोग के लिए व मेसर्स एपीसीओ और मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन से अलग-अलग रेलवे परियोजनाओं में उपयोग के लिए टीएमटी बार्स की आपूर्ति के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 28 Jul 2024, 4:31 PM IST

Sail-Bhilai Steel Plant बीएसपी ने बांध, थर्मल, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक, परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, पुलों, एक्सप्रेस-वे, फ्लाई-ओवर, सुरंगों और ऊंची इमारतों में उपयोग के लिए भूकंप व संक्षारण प्रतिरोधी गुणों से युक्त व उच्च शक्ति वाले टीएमटी बार्स का उत्पादन किया जाता है. बार एंड रॉड मिल ने पहली बार 40 मिलीमीटर व्यास में टीएमटी बार्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है। यह भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी हैं। चेन्नई मेट्रो परियोजना निर्माण में इस टीएमटी बार का उपयोग किया जाएगा। बीएसपी को नया आर्डर मिला है, बीएसपी का उत्पादन पर फोकस है।

1600 टन भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी बार का करेगा उत्पादन

बारएंड रॉड मिल जल्द ही रेलवे परियोजनाओं में उपयोग के लिए मेसर्स एपीसीओ और मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन को 550 डी ग्रेड में टीएमटी 40 बार की 1600 टन भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी बार की आपूर्ति करेगा। एपीसीओ इंफ्राटेक एक मुख्य निर्माण कंपनी है, जो राजमार्ग, ऊर्जा परियोजनाओं, सुरंग, सिंचाई, शहरी बुनियादी ढांचे सहित बड़ी परियोजनाओं के निर्माण में कार्यरत है। आईटीडी सीमेंटेशन भी राजमार्गों, पुलों, फ्लाईओवर और सुरंग परियोजनाओं सहित अन्य निर्माण गतिविधियों में कार्यरत है।

बुलेट ट्रेन Bullet Train परियोजना में भी किया जा रहा टीएमटी बार्स की आपूर्ति

बीटएसपी मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना, जिसे भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, में उपयोग के लिए वांछित ग्रेड के टीएमटी बार्स की भी बड़ी मात्रा में आपूर्ति कर रहा है। बीएसपी ने बांद्रा-वर्ली सी- लिंक तथा अटल सेतु सहित मुंबई में समुद्र पर बने पुलों के निर्माण, अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग, हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग और देश के उत्तर व उत्तर-पूर्व में पुलों के लिए आवश्यक ग्रेड के टीएमटी बार की भी आपूर्ति की है। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी शामिल है, जो जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सेल-बीएसपी ने देश की राजधानी में सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए भी टीएमटी उत्पादों की आपूर्ति भी की है।https://www.patrika.com/prime/exclusive/due-to-rain-30-people-complain-of-foot-infection-18870427

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग