25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे की लत ऐसी लगी कि सउदी अरब से नौकरी छोड़ छत्तीसगढ़ में बन गया तस्कर

सउदी अरब में प्रतिबंध के कारण नशा का शौक पूरी नहीं कर पाया तो यहां आकर नशीली दवाओं की तस्करी करने लगा। रायपुर से दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद में नशीली दवाओं की सप्लार्ई करने वाले मुख्य तस्कर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पॉवर हाउस चौक के पास एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 12 Nov 2019, 10:45 PM IST

भिलाई@Patrika. सउदी अरब में प्रतिबंध के कारण नशा का शौक पूरी नहीं कर पाया तो यहां आकर नशीली दवाओं की तस्करी करने लगा। (Drug smuggling) रायपुर से दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद में नशीली दवाओं की सप्लार्ई करने वाले मुख्य तस्कर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पॉवर हाउस चौक के पास एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।(Bhilai patrika crime news) पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 379, 41 (1,4), 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी चोरी की गाड़ी से तस्करी करते थे

एएसपी रोहित कुमार झा ने बताया कि रायपुर डीडी नगर में किराए के मकान में रहने वाला जाफर अली (28 वर्ष) नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा था। छावनी टीआई विनय सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की। तस्कर जाफर पावर हाउस राज राजेश्वरी मंदिर के पास किसी का इंतजार करते हुए खड़ा था तभी टीम ने बताए गए हुलिए के आधार पर उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली तो वह कमर में कट्टा खोसा हुआ था। तत्काल टीम ने कट्टा और तीन जिंदा कारतूस को अपने कब्जे में लिया। फिर उसकी निशानदेही पर खुर्सीपार निवासी अरबाज सिद्दकी (21 वर्ष) और रामलू चौक से विजय कुमार उर्फ दीप कुमार (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तीनों के पास जो वाहन थे उसकी पुलिस ने जांच की तो एक भी गाड़ी का दस्तावेज नहीं था। आरोपी चोरी की गाड़ी से तस्करी करते थे।

दो साल पहले सउदी में करता था नौकरी, नशा नहीं मिला तो रास नहीं आई
पुलिस की पूछताछ में अरबाज ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। दलाल के अनुबंध पर 2 वर्ष के लिए सउदी अरब चला गया था, लेकिन उसे वहां पर नशा के लिए कुछ नहीं मिलता था। जैसे ही उसका अनुबंध पूरा हुआ वापस उत्तर प्रदेश आ गया। फिर वहां से रायपुर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां आ गया। यहां पर किराए के मकान में रहने लगा। यहां वह नशे की दवाइयों की तस्करी करने लगा।

उत्तर प्रदेश से लाया था कट्टा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जाफर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मौदाहा जिला का रहने वाला है। उसने वहीं से कट्टा को 5 हजार में खरीदकर लाया था। वह सिर्फ लोगों को डराने के लिए कट्टा अपने पास रखता था।

विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई

अजय यादव, एसएसपी ने बताया कि नशीली दवाइयां या ड्रग्स की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है। वे अपने इलाके में इस पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें। इसका रिजल्ट बहुत जल्द ही लोगों को नजर आएगा।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग