27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोखाधड़ी के आरोप में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, NGO के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना

महाराष्ट्र पुलिस ने भिलाई से एक कांग्रेस नेता अशोक डोंगरे को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता पर एनजीओं के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है। धारा 420 के तहत दर्ज एक पुराने मामले में आरोपी को खोजते भिलाई पहुंची महाराष्ट्र पुलिस टीम अशोक डोंगरे को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। बता दें कि आरोपी अशोक डोंगरे सल 2013 में अहिवारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सांवाला राम डहरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था

less than 1 minute read
Google source verification
.

धोखाधड़ी के आरोप में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, NGO के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना

मुंबई की पुलिस टीम ने दुर्ग जिले के एक कांग्रेस नेता को उनके घर से गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता अशोक डोंगरे पर आरोप है कि उसने अपनी एनजीओ के माध्यम से लाखों रुपये का घोटाला किया है। क डोंगरे ने वर्ष 2013 में कांग्रेस की टिकट पर अहिवारा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। लेकिन, सांवलाराम डाहरे ने उसे पराजित कर दिया था

जानकारी अनुसार, दुर्ग जिले कांग्रेसी नेता और अहिरवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे अशोक डोंगरे एनजीओ की आड़ में महाराष्ट्र के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसके बाद गुरुवार की रात को ईओडब्ल्यू की टीम भिलाई पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले गई। ईओडब्ल्यू ने अशोक डोंगरे को उसके रूआबांधा सेक्टर स्थित से गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र पुलिस शुक्रवार को भिलाई नगर थाने पहुंची थी। जहां महाराष्ट्र पुलिस ने अशोक डोंगरे के खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी भिलाई पुलिस को दी। फिर महाराष्ट्र पुलिस दुर्ग पुलिस को साथ लेकर अशोक डोंगरे के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। बता दें कि कांग्रेस नेता अशोक डोंगरे साल 2013 में अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उन्हें भाजपा प्रत्याशी सांवलाराम डाहरे ने हरा दिया था।