किसी मार्कशीट में माता पिता का नाम गलत छपा है तो किसी में छात्र का रोल नंबर ही गलत है। ग्रेड भी त्रटिपूर्ण है। मार्कशीट को कलर प्रिंट में भेजा जान है लेकिन बहुत जगह ब्लैक एंड वाइट मार्कशीट भेज दिया गया है। इस मार्कशीट में शिक्षा विभाग का नाम, परीक्षा का वर्ष और यहां तक कि माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो तक नहीं है। स्कूलों ने फिर से मार्कशीट को वापस करना शुरु कर दिया।