2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पेनिश लड़की पर आ गया दिल, पत्नी को छोड़कर विदेश भागने के फिराक में था टेबल टेनिस का इंटनेशनल खिलाड़ी

टेबल टेनिस का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी पत्नी को छोड़कर विदेश भागने के फिराक में था इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jan 16, 2019

patrika

स्पेनिश लड़की पर आ गया दिल, पत्नी को छोड़कर विदेश भागने के फिराक में था टेबल टेनिस का इंटनेशनल खिलाड़ी

भिलाई. टेबल टेनिस का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी पत्नी को छोड़कर विदेश भागने के फिराक में था इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पत्नी का आरोप है उसके पति ने स्पेन की एक युवती से शादी कर ली है।

प्रेम जाल में फंसा लिया
महिला थाना टीआई सी तिर्की ने बताया कि वर्ष 2011 में पीडि़ता की शादी गणपति विहार बोरसी निवासी टेबल टेनिस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से हुई थी। उससे ६ साल की एक बच्ची है। पति इंटरनेशनल टेबल टेनिस स्पर्धा में भाग लेने स्पेन गया था। वहां एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

मानसिक रूप से परेशान करने लगा
पिछले वर्ष रायपुर में हुई इंटरेशनल टेबल टेनिस स्पर्धा में वह आई थी तब उसे अपने साथ घर भी लाया था। बतौर दोस्त उसकी पहचान कराई। तब पीडि़ता ने आरती उतारकर युवती को घर के अंदर प्रवेश कराया। इसके बाद युवती को विदेश छोड़ आया था। वहां से आने के बाद खिलाड़ी अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

काउंसलिंग में बुलाया
तलाक की धमकी देने लगा तब पुलिस में शिकायत की।पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति को कई बार काउंसलिंग में बुलाया, लेकिन उसने पहली पत्नी (पीडि़ता) को रखने से साफ इनकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया।

था विदेश भागने की तैयारी
एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर अपराध पर दर्ज कर आरोपी पति, सास और ननद को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। उसका स्पेन की एक युवती से सबंध था। अपनी पहली पत्नी को छोड़कर विदेश भागने की तैयारी में था। इसके पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

Story Loader