
BSP में बड़ा हादसा: ओवरहेड क्रेन का वजनी हुक ठेका श्रमिकों पर गिरा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai steel plant accident)के सिंटरिंग प्लांट-2 के एक्स-हॉस्टर थ्री में शनिवार को हादसा हो गया। इसमें दो ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक ठेका श्रमिक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक काम के दौरान ओवर हेड क्रेन का लेडल हुक अचानक टूट गया और छिटकर नीचे काम कर रहे ठेका श्रमिकों के सिर पर जा गिरा।
दो श्रमिक हो गए थे घायल
इससे डुंडेरा निवासी बिसहत साहू (50 वर्ष) और मोरिद निवासी शिव कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। घायलों को तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर 9 रेफर कर दिया गया। दोनों को गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसी बीच रात लगभग 12.30 बजे श्रमिक शिव कुमार की मौत हो गई।
डॉक्टरों ने बताया था स्थिति है गंभीर
घटना शनिवार शाम 7.15 बजे की है। बी शिफ्ट में पावर इंजीनियरिंग मेंटेनेंस का ग्रुप, एक्स-हॉस्टर-तीन के रोटर में मेंटेनेंस का काम कर रहा था। इस दौरान ओवर हेड क्रेन का हुक अचानक टूट गया। हुक टूटकर क्रेन के समीप काम कर रहे मारूति कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों के ऊपर जा गिरा। इससे शिव सारथी के बाएं हाथ, बाएं जांघ और सिर पर गंभीर चोटेंआईं थी। वहीं बिसहत साहू के सिर के पीछे भाग में चोट लगी है। डॉक्टरों ने दोनों श्रमिकों की स्थिति को गंभीर बताया था।
दोबारा नहीं किया गया था टेस्ट
मार्च में ही लोड टेस्ट किया गया था। इसमें लेडल हुक को ओके सर्टिफिकेट दिया गया था। इसके बाद दोबारा लोड टेस्ट नहीं कराया गया था। शनिवार को बिना लोड टेस्ट किए काम शुरू कर दिया गया था। इससे पहले बीएसपी के पॉवर सिस्टम डिपार्टमेंट-2 में 26 जून को इलेक्ट्रिक फ्लैश हुआ था। कर्मचारियों की माने तो घटना के बाद प्रबंधन अथवा ठेका कंपनी ने परिजनों को हादसे की सूचना देना तक जरूरी नहीं समझा। साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। तब परिजन अस्पताल पहुंचे।
दुर्घटना में दो श्रमिक हुए थे घायल
डीजीएम पीआरओ जैकअप कुरियन बीएसपी ने बताया कि मारुति कंस्ट्रक्शन के दो ठेका श्रमिक घायल हुए थे। सेंटरिंग प्लांट 2 के एक्सपॉस्टर नम्बर थ्री एरिया में कार्यकर रहे थे। उसी समय क्रेन का हुक छिटककर ऊपर गिर गिया। दोनों को गंभीर चोटें आई थी। मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया जहां से उन्हें जेएलएनएच हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था।। गहन कक्ष में उपचार हो रहा है।
Published on:
08 Sept 2019 10:15 am

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
