25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसपी मेनगेट पर भारी वाहनों की पार्किंग, खूबसूरती पर बट्टा

भिलाई स्टील प्लांट में देश-विदेश से विजिटर मेनगेेट से होकर प्रवेश करते हैं। बीएसपी जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर हर दिन भारी वाहनों को पार्क कर दिया जाता है। प्लांट की खूबसूरती पर बट्टा लगाने का काम यहां पार्क किए जाने वाले भारी वाहन कर रहे हैं। संयंत्र प्रबंधन जहां एक ओर सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कहता है। यहां से हर शिफ्ट में 10,000 कार्मिक आते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 23 Jul 2024, 10:11 PM IST

भिलाई स्टील प्लांट का यह वही मार्ग है, जिससे होकर हर शिफ्ट में सबसे अधिक अधिकारी और कर्मचारी व ठेका श्रमिक ड्यूटी जाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी इस रास्ते में भारी वाहनों को पार्क करने की इजाजत नहीं है। इसके बाद भी भारी वाहनों को आराम से ऐसे खड़ा किया जाता है, जैसे पार्किंग में वाहन खड़ा किया हो।

सुरक्षा के लिहाज से खतरा

बीएसपी जाने वाले इस BSP Maingate मुख्य रास्ते में भारी वाहन heavy vehicle parking को लाकर खड़ा करना, बेहद खतरनाक है। एक शिफ्ट में यहां से हजारों कर्मचारी और अधिकारी प्रवेश करते हैं और ड्यूटी करके बाहर निकलते भी हैं। ऐसे में किसी दिन यहां बड़ी सड़क दुर्घटना Accident हो जाएगी।

यहां क्यों नहीं कार्रवाई कर रहा विभाग

बीएसपी और पुलिस प्रशासन मिलकर जहां आवासों, जमीनों, ठेलो, खोंमचों को खाली करवाने का बेहतर काम कर रहे हैं। वैसे ही टाउनशिप के मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। यह सवाल खड़ा हो रहा है। https://www.patrika.com/prime/exclusive/strike-nursing-students-put-on-duty-in-district-hospital-18860352

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग