
Crime News : ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित गौरीक इन फैक्ट कंपनी में नौकरी कर रहे किशोर कुमार साहू (25 वर्ष) ने कंपनी में फांसी लगा ली। उसने गेरवा (मवेशी बांधने की रस्सी) से फंदा बनाया था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। (bhilai suicide case) भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि घटना 21 व 22 दिसम्बर की दरम्यानी रात की है।
Crime News Today : किशोर कुमार साहू ग्राम बरसाटोला डोंगरगांव राजनांदगांव से आकर इस कंपनी के क्वार्टर में निवास कर नौकरी करता था। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उससे छोटा एक और बेटा है। उसकी शादी हो गई है। (suicide in bhilai) किशोर की शादी के लिए लड़की देखी थी, लेकिन किशोर ने शादी करने से इनकार किया। उसका कहना था कि उसे शारीरिक परेशानी है। (cg suicide case) इसलिए शादी मंजूर नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Published on:
24 Dec 2023 02:08 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
