31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई में जीप से जानबूझ के कुचलकर ट्रक के हेल्पर कि हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Bhilai Accident: धमधा थाना क्षेत्र में चार पहिया सवार ने ट्रक के हेल्पर पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद चार पहिया सवार वहां से फरार हो गया। वारदात 15 मार्च की है, शिकायत पर धमधा पुलिस हरकत में आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 19 Mar 2024, 2:05 PM IST

bhilai.jpg

Bhilai News: धमधा थाना क्षेत्र में चार पहिया सवार ने ट्रक के हेल्पर पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद चार पहिया सवार वहां से फरार हो गया। वारदात 15 मार्च की है, शिकायत पर धमधा पुलिस हरकत में आई। चारों ओर नाकेबंदी कर रविवार की शाम को पुलिस ने चार पहिया सवार दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: कोरबा में मधुमक्खियों के हमले से 15 बच्चे हुए घायल, इस हाल में पहुंचे अस्पताल...मची चीख-पुकार

पुलिस के अनुसार, कामठी रोड नागपुर महाराष्ट्र निवासी बलकार सिंह ट्रक चलाता है। वह अपने हेल्पर गणेश दुबे के साथ रायगढ़ से सरिया लोडकर 14 मार्च को नागपुर के लिए निकला। 15 मार्च को वे बेमेतरा होते हुए देवकर के पास ठेलका ढाबा पहुंचे। यहां एक जीप सवार ने गलत साइड से आकर ट्रक को ठोकर मार दिया। इस पर हेल्पर गणेश नीचे उतरा और जीप सवारों से कहने लगा कि कैसे ठोक दिए ट्रक को। इस पर जीप चालक ने गाड़ी रिवर्स की और तेज रफ्तार से हेल्पर गणेश पर चढ़ा दिया। इससे गणेश की मौत हो गई।

घटना के बाद हो गए फरार : घटना के बाद जीप सवार मौके से भाग निकले। मामले की शिकायत के बाद धमधा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। ट्रक चालक ने जीप का नंबर नोट कर लिया था। इसके आधार पर वाहन तक पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपियों की पहचान चालक विवेक जंघेल व जसवंत जंघेल के रूप में की गई है। घटना की रात वे भाग रहे थे।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update : कश्मीर नहीं छत्तीसगढ़ का मरवाही है ये... जोरदार बारिश के साथ हुई जमकर बर्फबारी, देखें VIDEO

इस दौरान जालबांधा के पास एक मोड़ पर उनकी गाड़ी गड्ढे में फंस गई, जो निकल ही नहीं पाई, तो गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।