3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नव विवाहिता के साथ पति ने किया ऐसा घिनौना काम सीधे रोते हुए पहुंची थाने

महिला सेल को 21 मई को आवेदन पत्र पेश किया गया था। इसकी जांच के बाद शिकायत सही पाई गई। प्रकरण एसपी बेमेतरा को पेश किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jul 31, 2019

 dowry

नव विवाहिता के साथ पति ने किया ऐसा घिनौना काम सीधे रोते हुए पहुंची थाने

बेमेतरा. विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता आरती साहू लावातरा की शिकायत पर पति सुभाष साहू, ससुर दिलीप साहू, सास गौरी साहू एवं अन्य के खिलाफ दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा का मामला दर्ज किया गया है।

दहेज में मोटर साइकिल नहीं देने पर करता था प्रताडि़त
महिला सेल को 21 मई को आवेदन पत्र पेश किया गया था। इसकी जांच के बाद शिकायत सही पाई गई। प्रकरण एसपी बेमेतरा को पेश किया गया। आरोपियों की ओर से दहेज में मोटर साइकिल नहीं देने के नाम पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया।

Read more: ऐतिहासिक फैसला: छत्तीसगढ़ में पहली बार पांच साल की बच्ची से रेप करने वाले नाबालिग को दस साल की कठोर सजा...

आरती साहू का मायका ग्राम भनसुली में है। उसका विवाह मार्च 2018 में लावातरा निवासी सुभाष साहू आत्मज दिलीप साहू के साथ हुआ था। पीडि़ता का आरोप है कि ससुराल में उसे शादी के बाद से ही प्रताडि़त किया जा रहा था।

शिकायत दर्ज कराई
वहीं साथ ही पति की दूसरा विवाह गोरखपुर की किसी महिला से करने की बात कह रहे थे। उसे तलाक देने की बात भी कहता था। स्थिति को देखते हुए प्रार्थिया शिवरात्रि के दिन ससुराल से निकलकर मायके पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh Bhilai से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Story Loader