
सॉपटवेयर में गड़बड़ी से पांच बार जमा हुई कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि
भीलवाड़ा ।
केन्द्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) भीलवाड़ा की शाखाओं के 74 कर्मचारियों के खाते में गत 21 अगस्त की रात 1.81 करोड़ रुपए की राशि जमा हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बैंक के प्रबन्धक सहित आईटी अधिकारियों ने रात को ही बैंक में पहुंचकर सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के अधिकारियों से सम्पर्क कर जानकारी दी। इसके बाद कम्पनी ने कर्मचारियों के खाते में जमा हुआ वेतन पुन: डेबिट कर दी।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक रणजीतसिंह चुण्डावत ने 74 कर्मचारियों के खाते में गत 21 अगस्त की रात 1.81 करोड़ रुपए की राशि जमा होने के मामले में जिला कलक्टर एवं अपेक्स बैंक को भी रिपोर्ट सौंप दी। उन्होंने बताया कि ये सॉफ्टवेयर की तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ है। इस बारे में उन्होंने बैंक द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देने के साथ ये भी बताया कि सॉपटवेयर में गड़बड़ी का मामला होने से अब आगे कार्रवाई अपेक्स बैंक के स्तर पर ही हो सकती है।
बैंक के वरिष्ठ अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त की रात 7.40 बजे से लेकर 8.15 बजे के बीच बैंक के सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन जमा होना शुरू हो गया था। यह वेतन एक बार नहीं, बल्कि 5 बार जमा हुआ। कर्मचारियों ने शर्मा को सूचना दी तो वे अपने वरिष्ठ प्रबन्धक लेखा एवं वित्त चन्द्रप्रकाश मेठी, वरिष्ठ प्रबन्धक ईडीपी रविकान्त के साथ रात पोने नौ बजे बैंक पहुंचे। उन्होंने गार्ड से बैंक परिसर में किसी के आने की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, लेकिन बैंक में किसी के होने की पुष्टि नहीं हुई।
टीसीएस ने रात पौने चार बजे तक सुधार दी थी त्रुटि
बैंक अधिकारियों ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सूचना दी। उन्होंने 10.30 बजे बताया कि बैंक के कम्प्यूटर सुपर यूजर आईडी नम्बर 178 टीसीएस के एचआरएमएस सॉफ्टवेयर से वेतन जमा हुआ है, जबकि बैंक अधिकारियों ने पिछले तीन दिन इसे नहीं खोला था। यह बात टीसीएस अधिकारियों को बताई तो उन्होंने रात पौने चार बजे तक सभी प्रविष्टियों को सुधार दिया। इसे अगले दिन 22 अगस्त को पूरी तरह सुधार कर लिया गया।
1.81 करोड़ रुपए जमा हुए थे खातों में
- बैंक कर्मचारियों के खाते 1 करोड़ 81 लाख 72 हजार 188 रुपए जमा हुए। इसमें 9 लाख 42 हजार 500 रुपए सीसी खातों में जमा हुए।
- तीन अधिकारियों रविकान्त, मेठी तथा शर्मा ने तत्थात्मक रिपोर्ट 23 अगस्त को ही प्रबन्ध निदेशक आरएस चुण्डावत को सौंप दी थी।
- बैंक के प्रबन्ध निदेशक चूण्डावत ने अपेक्स बैंक को 25 अगस्त को इस मामले की जांच कराने के लिए पत्र लिखा।
- सहकारी बैंक कर्मचारी संघ अध्यक्ष राहुल पोखरना ने 4 सितम्बर को कलक्टर को पत्र लिखा। पोखरना वर्तमान में सांध्यकालीन शाखा के बैंकिंग सहायक के पद पर काम देख रहे हैं।
Published on:
08 Sept 2017 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
