भीलवाड़ा

138 करोड़ से बनेगी 114.5 किलोमीटर सड़कें

सड़कों के लिए सरकार ने दी स्वीकृति

less than 1 minute read
May 07, 2025
PWD MP

राज्य सरकार की ओर से बजट घोषणा में की गई भीलवाड़ा जिले की 10 प्रमुख सड़कों में से 9 सड़कों की स्वीकृति जारी कर दी है। करीब 138 करोड़ की लागत से लगभग 114.5 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत भीलवाड़ा के अधीक्षण अभियंता मनोज जोशी ने बताया कि सरकार ने बजट में की गई घोषणा के आधार पर 9 सड़कों के लिए स्वीकृति जारी कर दी है।सभी सडकों के लिए टैंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि टैंडर प्रक्रिया व कार्यादेश में कुछ समय लगेगा लेकिन अगले कुछ माह में प्रमुख सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।

यह है बजट घोषणा की सड़कें

  • - थलकला से भोरण चौराहा वाया सरथला, टीठोड़ा जागीर, खैरुणा तक 15 किमी मांडलगढ़ - जहाजपुर
  • - सांगानेर-ढिकोला कायड चौराहा से डूंगरी चौराहा तक 12 किमी सड़क
  • - कादिसहना से मालाखेड़ा वाया मीनो का झोपड़ा तक मय पुलिया 4 किमी सड़क
  • - बडला से सोपुरा (जाटों का) तक 3.5 किमी सड़क
  • - रघुनाथपुरा से शंभूगढ़ वाया आसींद 19 किमी सड़क विद कॉजवे का कार्य
  • - सेणुंदा से गोरधनपुरा, रघुनाथपुरा, रूपपुरा, गोराणा, नारेली, रामपुरिया, चाडो का बाडिया व किडिमाल हाइवे तक 30 किमी सड़क
  • - नाथड़ियास (रायपुर) से मोटरा का खेड़ा के बीच कोठारी नदी पर पुलिया का निर्माण
  • - एमडीआर 201 सहाड़ा से कांगनी, सालेरा चौराहा, गिरड़िया, नेगड़िया, खेड़ा का चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण 19 किमी सडक।
  • - जालमपुरा चौराहे से रावतखेड़ा, छाबड़िया, भुवाना तेजा का बरड़ा, भवानीपुरा 12 किमी सड़क शामिल है। जबकि सबलपुरा से मंगरोप बाईपास बनाते हुए मंगरोप तक 7 किमी सड़क की स्वीकृति भी जल्द मिलने वाली है।
Published on:
07 May 2025 09:30 am
Also Read
View All

अगली खबर