16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11,838 उप प्राचार्य यथास्थान ही करेंगे कार्यग्रहण

7 अक्टूबर तक ऑफलाइन करना होगा कार्यग्रहण

less than 1 minute read
Google source verification
11,838 vice principals will join their duties at their respective places.

11,838 vice principals will join their duties at their respective places.

विभागीय पदोन्नति के बाद 11,838 उप प्राचार्यों को फिलहाल यथास्थान कार्यग्रहण करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश में स्पष्ट किया है कि पदोन्नत उप प्राचार्यों को 7 अक्टूबर तक ऑफलाइन कार्यग्रहण करना अनिवार्य है। अन्य स्कूलों में स्थानांतरण के लिए अलग आदेश बाद में जारी होंगे। साथ ही, पदोन्नति त्याग की सूचना नियंत्रण अधिकारी को देने का आदेश भी दिया गया है। नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यग्रहण कराने से पहले देखें कि पदोन्नत कार्मिक पूर्व जारी विभागीय निर्देशों के अनुरूप हैं या नहीं। यदि किसी कार्मिक को 1 जून 2002 या उसके बाद दो से अधिक संतान होने के कारण प्रथम बार पदोन्नति दी जा रही है, तो उनका वेतन कार्मिक विभाग के 16 मार्च 2023 के निर्देशों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग