4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1982 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान

less than 1 minute read
Google source verification
1982 Health checkup of pregnant women in bhilwara

1982 Health checkup of pregnant women in bhilwara

भीलवाड़ा।
प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाया जाने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को जिले भर में 1982 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आरसीएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि अभियान के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कर खतरे के लक्षणों की पहचान की जा रही है। इसमें गर्भवती महिला यदि एनीमिक है तो उन्हें आवश्यक आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन सहित ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी किया जा रहा है। इस के लिए प्रत्येक माह की 9 तारीख को अभियान आयोजित कर सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण राजकीय चिकित्सालय में किया जाता है। अभियान के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के समुचित प्रयास विभाग की ओर से किए जा रहे हैं। राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की ओर से गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार गुड,़ चना, मूंगफली, श्रीफल व नारियल दिया गया।
..........
राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के लिए आवेदन मांगे
भीलवाड़ा . जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ठ निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित करने एवं पुरस्कृत करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए चयन के लिए आवेदन पत्र मांगे गए है। आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है। महाप्रबन्धक ने बताया कि आवेदनकत्र्ता आवेदन को जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय या संयुक्त निदेशक उद्योग (निर्यात) की ई.मेल आईडी पर या डाक के माध्यम से उद्योग भवन तिलकमार्ग जयपुर 30 नवम्बर तक भिजवा सकते है।