
नवयुवक मंडल कमेटी की ओर से आदर्श मेघवंशी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। तिलस्वा महादेव स्थित पवित्र कुंड से महिलाएं जलयात्रा निकाली गई। जिसके बाद मायरा का आयोजन हुआ
तिलस्वां।
नवयुवक मंडल कमेटी की ओर से आदर्श मेघवंशी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। तिलस्वा महादेव स्थित पवित्र कुंड से महिलाएं जलयात्रा निकाली गई। जिसके बाद मायरा का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय ने कहा कि समाज जनों को शिक्षा पर जोर देने के लिए शपथ दिलाई।
समाज के प्रतिभावान बालक - बालिकाओं का प्रोत्साहित किया।
पूर्व प्रधान कैलाश मीणा व गोपाल मालवीय ने सहयोग राशि दी। पंचायत समिति बिजोलिया विकास अधिकारी राजेश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी, राधा देवी, जिला परिवहन अधिकारी शम्भूलाल मेघवंशी, मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगी लाल धाकड़, विवाह सम्मेलन अध्यक्ष सीताराम सामरिया, उपाध्यक्ष गोपाल लाल जोरम, संगठन मंत्री ताराचंद हटेला, कोषाध्यक्ष छोगालाल हटेला, जयलाल सियाल, सचिव कैलाश चंद्र हटेला, लादूलाल बारवाल, कैलाश चंद्र, देवलाल, केसरीमल भीमराज, भोलूराम, नंदकिशोर लादू लाल उपस्थित थे।
70 फीट ऊंचे मंदिर शिखर पर हुई स्वर्ण कलश की स्थापना
गेन्दलिया. भाकलिया गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में शुक्रवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही सात दिवसीय नव कुण्डात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। यज्ञशाला से श्रीराम दरबार, शिव परिवार व स्र्वण कलश की शेाभायात्रा दोपहर सवा एक बजे से बैंड बाजों के साथ प्रारम्भ हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुऐ भगवान चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची। जहां महंत लक्ष्मणदास, पंचमुखी दरबार भीलवाड़ा व चेतनदास महाराज मुगांणा के सानिध्य में नवनिर्मित चारभुजानाथ के 70 फीट उंचे मंदिर शिखर पर स्र्वण कलश की स्थापना की व अभिजीत मुहर्त में श्रीराम दरबार व शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई।
इसी के भाकलिया में नव कुण्डात्म श्रीराम महायज्ञ की पुर्णाहूति की गई। पंडित भैरूलाल शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को पंचमी के दिन महायज्ञ में पंडितो के मुखारबिन्द से मंत्रोचारण के साथ हवन कुण्ड में 65 दंपती जोड़ों व ग्रामीणों ने आहुतियां दी। आयोजन में 150 साधु-संतों सहित गेन्दलिया, जित्या, अड़सीपुरा आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Published on:
21 Apr 2018 02:07 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
