22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेच के बालाजी: स्वर्ण चोले में विराजेंगे हनुमान, 75 टिन देसी घी से बनेगा महाप्रसाद

2 अप्रेल को भव्य रूप से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

less than 1 minute read
Google source verification
Balaji of Pech: Hanuman will be seated in a golden robe, Mahaprasad will be made from 75 tins of desi ghee.

पेच के बालाजी: स्वर्ण चोले में विराजेंगे हनुमान, 75 टिन देसी घी से बनेगा महाप्रसाद

बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रेल को पूर्ण वैदिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के जगदीश मानसिंहका और अनिल मानसिंहका के निर्देशन में हुई बैठक में रूपरेखा तय की गई। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस बार भगवान को स्वर्ण चोला धराया जाएगा। साथ ही, वृंदावन से विशेष रूप से आ रहे कलाकारों की ओर से मंदिर परिसर में मनमोहक फूल बंगला सजाया जाएगा।

31 हलवाई लकड़ी की भट्टियों पर बनाएंगे महाप्रसाद

जन्मोत्सव पर उमड़ने वाले श्रद्धा के सैलाब को देखते हुए बालाजी महाराज के पसंदीदा पारंपरिक बूंदी प्रसाद की तैयारी की जा रही है। 31 हलवाइयों की विशेष टीम लकड़ी की भट्टियों पर यह प्रसाद तैयार करेगी। उत्सव की शुरुआत तीन दिन पूर्व तेरस मंगलवार, 31 मार्च को प्रातः अखंड रामायण पाठ के साथ होगी। यह पाठ बुधवार दोपहर में पूर्ण होगा। मुख्य आयोजन 2 अप्रेल को होंगे। सुबह 6:15 बजे मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका की ओर से ध्वज पूजन। इसके तुरंत बाद 24 घंटे चलने वाला संगीतमय अखंड हनुमान चालीसा पाठ शुरू होगा, जो अगले दिन भोर तक चलेगा। सुबह 9 बजे विद्वान पंडितों की ओर से वाल्मीकि सुंदरकांड के सस्वर पाठ के साथ दुग्धाभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे स्वर्ण चोला दर्शन, जन्मोत्सव की महा आरती और प्रसाद वितरण होगा। शाम को फूल बंगले में विराजित हनुमानजी के मनमोहक दर्शन और भजन मंडलियों की ओर से हनुमान चालीसा की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।