17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा: 1460 पोलिंग स्टेशनों पर होंगे 1899 बूथ

एक ही जगह पांच बूथ तक होंगे पोलिंग स्टेशन

less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा: 1460 पोलिंग स्टेशनों पर होंगे 1899 बूथ

भीलवाड़ा: 1460 पोलिंग स्टेशनों पर होंगे 1899 बूथ

भीलवाड़ा. जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 1460 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इन पोलिंग स्टेशनों पर कुल 1899 बूतों पर मतदाता वोट डाल सकेंगे। इसमें ऐसे चार पोलिंग स्टेशन भी होंगे, जहां पांच-पांच बूथ एक ही स्थान पर होंगे। इसके अलावा एक से लेकर चार पोलिंग बूथ वाले भी कई पोलिंग स्टेशन होंगे।

शहर से ज्यादा गांवों में पोलिंग स्टेशन
जिले में इस बार शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में अधिक पोलिंग स्टेशन होंगे। जिले के शहरी क्षेत्र में कुल 179 पोलिंग स्टेशन होंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या 1281 होगी। उधर, शहरी क्षेत्र में जहां पोलिंग बूथ 179 है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग बूथों की संख्या 1281 है।


आसींद में सबसे ज्यादा, भीलवाड़ा में सबसे कम
जिले में सबसे अधिक मतदान केन्द्र आसींद में हैं। यहां 308 केन्द्र बनाए हैं जबकि भीलवाड़ा में सबसे कम 232 केन्द्र होंगे। इसी तरह मांडल में 278, सहाड़ा 270, शाहपुरा 277, जहाजपुर 257 तथा मांडलगढ़ में 276 मतदान केन्द्र होंगे। भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां चार पोलिंग स्टेशनों पर पांच-पांच मतदान केन्द्र होंगे।


यहां एक भवन में पांच बूथ भी
जिले में एक पोलिंग स्टेशन पर एक बूथ वाले 1070 भवन जबकि एक पोलिंग स्टेशन पर दो बूथ वाले 355 भवन, एक पोलिंग स्टेशन पर 3 बूथ वाले 25 भवन, एक पोलिंग स्टेशन पर चार बूथ वाले 6 भवन, एक पोलिंग स्टेशन पांच बूथ वाले 4 भवन होंगे। जिले में कुल 1892 मतदान केन्द्र बनाए जबकि 7 सहायक केन्द्र बनाए गए है। इनमें 6 केन्द्र भीलवाड़ा तथा एक सहायक केन्द्र जहाजपुर में बनाया गया है। इन सभी केन्द्रों पर लाइट, पानी, रेम्प, छाया समेत अन्य सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।