
भीलवाड़ा: खेत में लगी थी शराब फैक्ट्री: 200 लीटर स्प्रिट, नामी कम्पनी के होलोग्राम और रैपर बरामद
भीलवाड़ा आबकारी विभाग ने क्षेत्र के फाकोलिया में बड़ी कार्रवाई की। यहां खेत पर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। इस शराब को नामी कम्पनियों के होलोग्राम और रैपर लगाकर बोतल और पव्वों में भरा जा रहा था। विभाग ने दबिश देकर यहां से 200 लीटर स्प्रिट, नामी कम्पनियों के होलोग्राम, रैपर, ऑटोमेटिक मशीन तथा शराब बरामद की। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि खेत मालिक व पेट्रोल पम्प संचालक की तलाश है। पेट्रोल पम्प संचालक ही अवैध शराब बनवा रहा था।
जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी को सूचना मिली कि फाकोलिया में भानुप्रताप सिंह के खेत पर शराब बनाई जा रही है। देर रात टीम ने दबिश दी तो शराब बनाने की फैक्ट्री देख चकित रह गए। खेत पर निर्मित कमरे में शराब बनाने के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगा रखी थी। शराब के पव्वे, नामी कम्पनियों के होलोग्राम, ढक्कन, स्प्रिट की तेजी नापने का हाइड्रोमीटर, 200 लीटर स्प्रिट, 25 लीटर निर्मित शराब बरामद की। मौके से बागजणा निवासी कानानाथ को गिरफ्तार किया।
छह माह से अवैध धंधा
प्रारंभिक जांच में सामने आया किह खेत भानुप्रतापसिंह का है जबकि यहां पेट्रोल पम्प संचालक मेवानाथ योगी व भैरुखेड़ा निवासी साथी देवानाथ शराब बनवा रहे थे। छह माह से अवैध धंधा चल रहा था। इतने बड़े पैमाने पर अवैध काम होने के बाद भी करेड़ा पुलिस अनजान रही। विभाग की भीलवाड़ा टीम को कार्रवाई के दौरान पहली बार शराब की ऑटोमेटिक मशीन मिली।
गुजरात व जिले के होटल् व ढाबों पर खपाते
ये लोग शराब गुजरात में खपाते थे। जिले के हाइवे किनारे होटल और ढाबों में भी बेची जाती थी। यह शराब गत दिनों गुजरात में पकड़ गई। वहीं से मुखबिर पीछे लगा और खेत में शराब बनने का पता लगा।
Published on:
11 Sept 2023 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
