
Bhilwara Lok Sabha Election Result 2024: संसदीय क्षेत्र की जनता ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर नया सांसद चुन लिया है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास हासिल कर 'विजयी हैट्रिक' लगा कर जीत अपने नाम दर्ज की है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट दामोदर अग्रवाल को 80,7640 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट सीपी जोशी को 45,3034 वोट मिले। बीजपी के दामोदर अग्रवाल ने सीपी जोशी को 35,4606 वोटों से हराया है।
बीजेपी कैंडिडेट दामोदर अग्रवाल की जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेस के जिला मुख्यालय पर सन्नाटा छाया हुआ है। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी शुरुआती रुझान से ही पिछड़ते नजर आए। उनकी हार के बाद उनके समर्थक निराश है।
भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई। इस सीट पर कुल 60.37 फीसदी मतदान हुए थे। भीलवाड़ा के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक वोटिंग का रिकॉर्ड 2019 में 67.58 प्रतिशत रहा है। भीलवाड़ा से बीजेपी के दामोदर अग्रवाल और कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी समेत 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Updated on:
4 Jun 2024, 6:17 PM IST
Published on:
4 Jun 2024, 6:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.