9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : वर्ष 2024 में अब तक खरीदे 28,033 वाहन, टॉप पर दुपहिया वाहन

नवंबर में वाहनों की रेकार्ड बिक्री, जब 6935 सड़कों पर उतरे नए वाहन

less than 1 minute read
Google source verification
28,033 vehicles purchased so far in the year 2024, two wheelers on top

28,033 vehicles purchased so far in the year 2024, two wheelers on top

Bhilwara news : टेक्सटाइल व माइनिंग में देश व विदेश में पहचान रखने वाला भीलवा़ड़ा वाहनों में भी सबसे आगे है। जिले में इस वर्ष 28 हजार से अधिक दुपहिया व चौपहिया वाहन बिक चुके हैं। वाहनों की बिक्री ने इस नवंबर में बड़ी छलांग लगाई है। करीब 6 हजार नए वाहन उतरे हैं। इनमें सबसे अधिक दुपहिया वाहन हैं। वाहन बिक्री पिछले महीनों के मुकाबले में करीब तीन गुना तक बढ़ गई।

सड़कों पर वाहनों का बेड़ा बढ़ रहा है। नए वाहनों के प्रति युवाओं में क्रेज बढ़ा है। इस साल फेस्टिव सीजन में जितने वाहन बिके हैं, उतने पिछले पांच साल में भी नहीं बिके हैं। साल 2024 के नवंबर में वाहन बिक्री का रेकार्ड बना है।

नवम्बर में वाहनों का रेकार्ड पंजीयन

जिला परिवहन विभाग में नवंबर में कुल 6175 नए वाहनों का पंजीयन हुआ। इस साल अब तक का रेकार्ड है। यह आंकड़ा अक्टूबर के 3676 के मुकाबले दोगुने से अधिक है। पूरे साल के औसत के अनुसार तीन गुना तक नवंबर में नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस साल केवल सितंबर में सबसे कम वाहनों की बिक्री हुई। तब महज 1504 नए व्हीकल पंजीकृत हुए।

दुपहिया वाहनों की अधिक खरीद

नवंबर में कुल पंजीकृत 6175 वाहनों में 5887 मोटरसाइकिल व स्कूटर है। सबसे ज्यादा नए वाहन सडक़ों पर उतरे हैं, उनमे दुपहिया टॉप पर है। वाहनों की श्रेणी अनुसार 251 ट्रांसपोर्ट और 5300 वाहन नॉन ट्रांसपोर्ट कैटेगरी में पंजीकृत हैं। मोटरसाइकिल व स्कूटर भीलवाड़ा में 2024 में पंजीकृत वाहन 28033 है। यह आंकड़े 26 दिसंबर तक जिला परिवहन विभाग के हैं।

पंजीकृत नए वाहनों की संख्या

माह वाहन

  • जनवरी 1887
  • फरवरी 1925
  • मार्च 2003
  • अप्रेल 1949
  • मई 1888
  • जून 1970
  • जुलाई 2486
  • अगस्त 2054
  • सितंबर 1504
  • अक्टूबर 3676
  • नवम्बर 6175
  • दिसम्बर 1507*
  • योग 28,033
  • (स्रोत...परिवहन विभाग- *26 दिसम्बर तक)

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग