
Gold gains momentum, becomes costlier by Rs 4100 in eight days
Bhilwara news : सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया। बीते आठ दिन में सोना 4100 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं चांदी के भावे भी चढ़े हैं। शनिवार को सोने में 600 रुपए से ज्यादा की तेजी आई तो वहीं चांदी भी चमकी। तेजी के साथ सोना 80,600 रुपए प्रति दस ग्राम का आंकड़ा पार गया। चांदी में 800 रुपए से ज्यादा की तेजी आई। व्यापारियों के अनुसार अब तेजी बनी रहेगी। इसका मुख्य कारण महाराष्ट्र व झारखंड़ के चुनाव नतीजे आ गए हैं। युद्ध की आंशका बनी है। आगामी दिनों में शादी समारोह भी है।
टूटा गिरावट का सिलसिला
सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला थम गया। फेस्टिव सीजन से लेकर पिछले हफ्ते तक सोने में 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई थी। चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो गिर गई थी। अब सोने और चांदी दोनों की कीमतें बढ़ने लगी। शनिवार को सोने में तेजी आई थी। सोना 80,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी टंच 93, 650 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। सोना 15 नवंबर को 76,600 रुपए थे, वह 23 नवंबर को बढ़कर 80,600 रुपए हो गए हैं। चांदी 14 नवंबर को 90,500 रुपए प्रति किलो भाव थे, जो अब 93,650 हो गए।कीमत बढ़ने के कारण
- पिछले हफ्ते के अंत में रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया। रूस ने यूक्रेन के पावर प्लांट को नष्ट कर दिया था।- डॉलर इंडेक्स एक साल के हाईलेवल पर पहुंच गया। इस दौरान मुनाफा वसूली हुई। इससे डॉलर में कुछ गिरावट आई। इससे भी सोने-चांदी की कीमत बढ़ी।- देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस कारण सोने-चांदी की मांग बढ़ गई है। इसके चलते भी इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है।
तेजी की संभावनायुद्ध की संवावना के चलते व आगामी दिनों में शादियों का सीजन है। इसके कारण सोने व चांदी में तेजी बनी रहने की संभावना है।
नवरत्नमल संचेती, अध्यक्ष ज्वैलर्स एसोसिएशन
Published on:
24 Nov 2024 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
