15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : अक्षय तृतीया से पहले सोने ने लगाई छलांग….कीमत एक लाख पार

- ट्रेड वार का असर- स्वर्ण आभा की दमक - भाव बढ़ते ही शोरूमों पर पसरा सन्नाटा, खरीदारों ने नहीं दिखाई रुचि - सोने ने कीमत के मामले में रचा इतिहास, विवाह समारोह पर पड़ेगा असर - इस साल 25 फीसदी की तेजी रही, व्यापारियों के साथ एक्सपर्ट खामोश

2 min read
Google source verification

सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी (Photo - IANS)

Bhilwara news : अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत में सोमवार को आए उछाल ने लाेगों की धड़कनें बढ़ा दीं है। सोना एक लाख रुपए के पार चला गया। कीमतों के नए रिकॉर्ड से शोरूमों पर सन्नाटा पसर गया। खरीदारों ने स्वर्ण आभा की दमक में रुचि नहीं दिखाई। नए साल से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है जबकि पिछले पांच साल के मुकाबले में यह 110 फीसदी तक अधिक है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही नए सप्ताह की शुरुआत हुई तो सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। सोने की नई कीमत सुनकर ग्राहक सदमे में हैं। व्यापारी और एक्सपर्ट खामोश हैं। अक्षय तृतीया और सावों की धूम के बीच कीमतों में वृदि्ध से खरीदारी पर असर पड़ेगा। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार प्रति दस ग्राम जीएसटी के साथ सोना 1 लाख 200 रुपए हो गया। जबकि नकद में लेने पर कीमत 97 हजार 200 रुपए रहेगी।

अमरीकी टैरिफ वार का असर, तेजी की संभावना और

ज्वैलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नवरत्नमल संचेती का कहना है कि एक रिकॉर्ड को छूने के बाद अब सोने की दिशा तय करना मुश्किल है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम ने यह तय कर दिया था कि सोना एक लाख पार जाएगा। कीमतें जिस रफ्तार से बढ़ रही हैं, ऐसे में एक्सपर्ट भी कुछ अनुमान लगाने में हिचक रहे हैं। यह अमरीका के टैरिफ वार के चलते हो रहा है। अन्य देश सोने में निवेश कर रहे है। संचेती ने बताया कि सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यह कीमत जीएसटी समेत है। एक जनवरी से अब तक सोने ने 21 हजार 250 रुपए की बढ़त बनाई है। सोने में तेजी के पीछे दुनिया में तनाव को भी देखा जा रहा है। अमरीका और चीन, रूस और पश्चिमी देशों के बीच झगड़े चल रहे हैं। मध्य पूर्व में भी समस्याएं हैं। जब दुनिया में डर का माहौल होता है, तो लोग सोना खरीदते हैं। सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है।

शादी में सोना खरीदना होगा मुश्किल

इस माह के आखिरी में अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीद करने की परंपरा रही है। नए रेट को देख लोग सोना खरीदने से पहले अपनी जेब टटोलने को मजबूर होंगे। अगर बाजार में इसी तरीके से मजबूती बनी रही तो अक्षय तृतीया पर लोगों का बजट भी गड़बड़ाने सकता है।

इस साल एक नजर में सोने की गणित

दिनांक कीमत

  • 1 जनवरी 2025 78,950
  • 1 फरवरी 2025 85,000
  • 1 मार्च 2025 87,600
  • 1 अप्रेल 2025 93,900
  • 21 अप्रेल 2025 1,00200