14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : 26 को महाशिवरात्रि, 13 को होली व 21 को शीतला सप्तमी पर्व

Bhilwara news : माघ शुक्ल पूर्णिमा को होली का डांडा रोप दिया गया। अब मार्च माह में होली मनाई जाएगी तो फरवरी से मार्च व इसके बाद विभिन्न पर्व व खास अवसरों पर सौहार्द की बयार चलेगी। कभी शिव को मनाया जाएगा, कभी देवी को मनाया जाएगा। भारतीय नववर्ष की खुशियां भी बरसेंगी। पंडित अशोक […]

less than 1 minute read
Google source verification
Mahashivratri on 26th, Holi on 13th and Sheetla Saptami festival on 21st

Mahashivratri on 26th, Holi on 13th and Sheetla Saptami festival on 21st

Bhilwara news : माघ शुक्ल पूर्णिमा को होली का डांडा रोप दिया गया। अब मार्च माह में होली मनाई जाएगी तो फरवरी से मार्च व इसके बाद विभिन्न पर्व व खास अवसरों पर सौहार्द की बयार चलेगी। कभी शिव को मनाया जाएगा, कभी देवी को मनाया जाएगा। भारतीय नववर्ष की खुशियां भी बरसेंगी। पंडित अशोक व्यास के अनुसार अप्रेल तक कई त्योहार आ रहे हैं। हिन्दुओं के साथ अन्य धर्मों के पर्व भी रहेंगे।

हर दिन त्योहार

व्यास ने बताया कि हमारा देश त्योहारों का देश है। यहां विविधता के रंग बिखरते हैं। त्योहार रोजमर्रा के जीवन में एक उल्लास के संचार का कार्य करते हैं। विशेषता यह भी है कि हमारे यहां सभी धर्मों के पर्वों को पूरी आत्मीयता से मनाया जाता है।

कब कौनसे पर्व

  • 26 फरवरी : शिवरात्रि
  • 01 मार्च : फूलेरा दोज
  • 13 मार्च : होलिका दहन
  • 14 मार्च : धूलंडी
  • 21 मार्च : शीतला सप्तमी
  • 24 मार्च : दशामाता व्रत
  • 29 मार्च : शनि अमावस्या
  • 30 मार्च : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नवरात्र, चेटीचंड
  • 05 अप्रेल : चैत्र शु़क्ल अष्टमी
  • 06 अप्रेल : रामनवमी
  • 10 अप्रेल : महावीर जयंती
  • 12 अप्रेल : हनुमान जयंती
  • 13 अप्रेल : वैसाखी
  • 29 अप्रेल : परशुराम जयंती
  • 30 अप्रेल : अक्षय तृतीय