4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : महापौर ने मेडिसिटी योजना का किया विरोध, कहा सरकारी अस्पताल बनना चाहिए

नगर निगम की बैठक: 411.84 करोड़ रुपए का बजट पारित 4.33 करोड़ में 14 वाहन खरीदेंगे

3 min read
Google source verification
Mayor opposed the Medicity plan, said a government hospital should be built

Mayor opposed the Medicity plan, said a government hospital should be built

Bhilwara news : भीलवाड़ा नगर निगम की बजट बैठक शनिवार को हंगामेदार रही। कचरा स्टैंड, कीरखेड़ा में कचरे में आग लगने, आजाद नगर में मेडिसिटी, गाय के मांस का निर्यात, जिंदल की ओर से आरओबी निर्माण के मामले को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। बैठक में मोदी- मोदी व सोनिया गांधी हाय-हाय के नारे में लगाए गए। निगम के 22 प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए। महापौर राकेश पाठक की अध्यक्षता में ढाई घंटे चली बैठक में 411.84 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया।

मीट के बायलॉज को लेकर हंगामा, मोदी व राहुल के खिलाफ नारे

बैठक में महापौर पाठक ने जब भीलवाड़ा क्षेत्र में मीट लाइसेंस के लिए बायलॉज बनाने की बात रखी तो सदन में हंगामा मच गया। स्कूल व मंदिर से इनकी दूरी 200 से 500 मीटर करने तथा अवैध दूकानों को बंद करने की मांग विजय लढ़ा ने रखी। इसका मोहम्मद अजहर ने विरोध किया। प्रकाश ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार बीप का निर्यात तो बंद नहीं कर पा रही है। इस पर मुकेश देबु ने कहा सोनिया क्या करती थी। इसे लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो गया। मोदी, सोनिया, राहुल गांधी के खिलाफ नारे बाजी की गई। इस दौरान उदयलाल तेली क्रांग्रेस पार्षद से माफी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया। पाठक ने कहा कि राजस्थान में निगम की ओर से बनाए गए बायलॉज का अध्ययन करके ही यहा बायलॉज बनाया जाएगा। वही मीट की दुकानों के लाइसेंस के लिए 1-1 हजार रुपए का शुल्क तथा हर मंगरवार व 16 त्यौहार पर मीट की दुकानों को बंद रखने का बायलॉज में प्रावधान किया जाएगा।

मेडिसिटी की जगह सरकारी अस्पताल बने

पार्षद ओम नराणीवाल ने आजाद नगर में मेडिसिटी बनाने का विरोध किया। इसका पाठक ने समर्थन करते हुए मेडिसिटी के स्थान पर सरकारी सेटेलाइट अस्पताल बनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में भाजपा पार्षद मुकेश देबु, विजय लढा समेत अन्य पार्षदों ने विधायक अशोक कोठारी को कुवाड़ा में कचरा स्टैंड हटाने, कीरखेड़ा में कचरे के निस्तारण, टीम कोठारी के मामले लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई। पार्षदों का कहना था कि टीम कोठारी ने पार्षदों को कबड्डी खेलने पर सोशल मीडिया में चोर लिखा था। पुर में निगम की ओर से तीन लाइेटें लगाई, लेकिन टीम कोठारी इसे कोठारी की उपलब्धी बता रहे है। इस पर हंगामा करते हुए पार्षदों ने कोठारी का जमकर विरोध किया। विधायक कोठारी ने कहा कि टीम कोठारी के किसी भी मैसेज की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो गलत है। मेडिसिटी के मामले में कोठारी ने कहा कि यह योजना पहले से चल रही है उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। पार्षद मधु शर्मा ने कोठारी की ओर से वार्ड में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का विरोध करते हुए कहा कि क्षेत्र के पार्षद को भी इसकी सूचना होनी चाहिए। पार्षद लाभशंकर ने विधायक कोठारी के प्रोसेस हाउस की चिमनी मंगलपुरा में निकालने तथा दूषित पानी छोड़ने का मुद्दा उठाया। कोठारी ने कहा कि प्रोसेस हाउस जिरो डिस्चार्ज मैन्टेंन कर रहा है।

ओवरब्रिज को लेकर पत्रिका छाई

नेता प्रतिपक्ष धमेन्द्र पारीक ने राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार ओवरब्रिज निर्माण के लिए निगम मान रहा 100 करोड़, सरकार ने मांगी अनुबंध के समय की लागत राशि का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सही करने व जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। विधायक कोठारी ने कहा कि इस मामले में तीन पत्र मुख्यमंत्री को लिख चुके है। पाठक ने कहा कि जिंदल छलावा कर रहा है। जो राशि निगम को दे रहा है उसे वह सीएसआर में दर्शा रहा है। ओवरब्रिज को लेकर जिंदल को मजबूर किया जाएगा ताकि शहर की जनता को राहत मिल सके। पारीक ने दुकानों की छत पर निर्माण व रींग रोड़ पर कचरा डालने का मामला रखा।

किसने क्या मुद्दा उठाया

  • पार्षद राजेश सिसोदिया ने अतिक्रमण, जितेंद्र राजावत व किशोर सोनी ने आवारा श्वान का मुद्दा उठाया।
  • उप महापौर रामलाल योगी ने लैंड बैंक बनाने की बात रखी।
  • कैलाश मून्दड़ा ने वर्धमान कॉलोनी में जगह-जगह कचरा स्टैंड बनाने का विरोध किया।
  • पाठक ने जिंक को सीवरेज का पानी देने तथा गांधीसागर, धांधोलाइ व मानसरोवर में भी पानी डाला जाएगा। मोदी व सोनिया के खिलाफ टिप्पणी करने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया।
  • इंदू टांक ने मेजा नहर में कचरा डालने का मुद्दा उठाया।
  • ओम नराणीवाल ने कहा कि सर्किट हाउस भदाली खेड़ा तक का मार्ग चौड़ा हो।
  • मजू पोखरना ने नया बैठक हॉल का प्रस्ताव रखा जो 9 करोड़ की लागत से बनेगा।
  • विजय लढा ने सामुदायिक भवनों का किराया कम करने की बात रखी।
  • बैठक में हिस्सा लेने पहुंची पार्षदा के पति नवीन सबनानी को पुलिसकर्मियों ने बाहर ही रोका। बैठक से पूर्व सभागार के बाहर कांग्रेस ने पेम्पलेट का हवा में उछाकर विरोध प्रदर्शन किया।

अग्रवाल व भांड का सम्मान

बैठक से पहले सांसद दामोदर अग्रवाल व पदमश्री जानकी लाल भांड का महापौर पाठक, धमेन्द्र पारीक ओम नराणीवाल समेत अन्य पार्षदो ने सम्मान किया। पूर्व पार्षद व कर्मचारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Story Loader