17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : हमारी पार्टी बजरंग बली, जिसका चिन्ह घोटा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले...

2 min read
Google source verification
Our party is Bajrang Bali, whose symbol is Ghota

Our party is Bajrang Bali, whose symbol is Ghota

Bhilwara news : भीलवाड़ा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है, ना कि राजनीति से धर्म। दुर्भाग्य है कि हमारे नेता धर्म से राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। हम किसी पार्टी के सहयोगी नहीं है। हमारी पार्टी बजरंग बली है, जिसका चिह्न घोटा है। हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम में गुरुवार को मीडिया से शास्त्री ने कहा कि वे सनातन व हिंदुओं को जगाने में लगे हैं। सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए क्योंकि वक्फ बोर्ड देशभर में जमीनें हड़प रहे हैं। वक्फ बोर्ड बंद होने चाहिए।

यह 2024 का भारत है

राजस्थान में लव जिहाद बड़ा मुद्दा है। कोई बहन-बेटियों को छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। यह 2010 का नहीं बल्कि 2024 का भारत है। अब हिंदू जाग गया। हिंदू और हिंदुस्तानी होने पर गौरव करना चाहिए। जात-पांत मिटानी है। शस्त्र के बाद शास्त्र की रक्षा करें। परिवार, संस्कृति व संतों की रक्षा का दायित्व सबका है। हर सनातनी माला और भाला रखें।

सिर नहीं झुकने दूंगा

शास्त्री ने कहा कि दक्षिणा में मिले एक-एक रुपया का सदुपयोग होगा। आपका सिर नहीं झुकने दूंगा। दक्षिणा में मिला पैसा जोड़कर किसी की घर वापसी करवाते हैं। जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाते हैं। कैंसर हॉस्पिटल बनवाना है। सनातन का प्रचार करना है। 26 फरवरी 2025 में 251 आदिवासी बेटियों का विवाह कराएंगे।

इसलिए बने हिंदू राष्ट्र

उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बने ताकि उनको अधिक अधिकार मिल सके। अन्य देशों से हिंदुओं को भगाया जाए तो यहां आकर रह सके। बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना भारत में रह रही है लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। उन्होंने चुटकी ली-हमारा देश भी बड़ा अद्भुत है। हम सीमा और हसीनाओं को सुरक्षित रखते हैं।

दिव्य दरबार के मायने बताए

शास्त्री बोले-दिव्य दरबार केवल हमारा डमरू है। दरबार बस बहाना है। ना हमारी सिदि्ध बतानी है और ना हमें सिद्ध पुरुष बनना है और ना ही चमत्कारी गुरु। केवल आज्ञाकारी चेला बनना है। हिंदुओं को एकजुट करना है। हिंदुओं में सबसे बड़ी कमी है कि अपने गुरुओं में सदगुण के बजाय अवगुण देखने की कोशिश करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। वर्ग विशेष के गुरुओं के बारे में कोई नहीं बोलता है। प्रेस वार्ता के दौरान महंत बनवारीशरणकाठिया बाबा उपस्थित थे।