15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : जिनसहस्त्र नाम मंडल विधान के समापन पर निकाली श्रीजी की रथ यात्रा

जिनसहस्त्र नाम मंडल विधान का समापन

less than 1 minute read
Google source verification
Shreeji's Rath Yatra was taken out at the conclusion of Jinasastra Naam Mandal Vidhan

Shreeji's Rath Yatra was taken out at the conclusion of Jinasastra Naam Mandal Vidhan

Bhilwara news : आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट की ओर से फाल्गुन अष्टानिका में चल रहे जिनसहस्त्र नाम मंडल विधान का समापन विश्वशांति यज्ञ एवं हवन के साथ हुआ। हवन में अन्य आहुतियों के साथ जिनसहस्त्र नाम की 108 आहुतियां दी गई। मुख्य कुंड पर सौधर्म इंद्र अजय नीना पंचोली व महायज्ञनायक महेंद्र सुमन सेठी ने आहुतियां दी। महेंद्र सेठी ने पुण्य वाचन भी किया। अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि सुबह विधान से पूर्व बालचंद सुनील सुशील शाह ने स्वर्ण मुकुट धारण कर स्वर्ण झारी से शांतिधारा की। विधान के समापन के बाद श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। केशव लाल सुभाष मीना हुमड ने आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को रथ में विराजमान करने एवं शोभायात्रा के बाद अभिषेक कर पुनः वेदी में विराजमान किया। विधान में स्थापित कलश भागचंद कासलीवाल, पवन सेठी, अजय पंचौली, संत कुमार पाटनी, अजय बाकलीवाल ने प्राप्त किए।