
The importance of Republic Day and Independence Day must be explained
Bhilwara news : भारत के इतिहास में दो महत्वपूर्ण दिन हैं जो देश के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक हैं। ये हैं गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी और स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त। यह दोनो पर्व देशवासियों के लिए बड़े महत्व रखते हैं। देशभक्ति की भावना को जागृत करते हैं। हालांकि, कई बार लोग खासकर युवा भी इन दोनों दिनों के अंतर को नहीं समझ पाते। ऐसे में युवाओं को इन दोनों पर्व के महत्व को समझने के साथ पर्व को उत्साह के साथ मनाना होगा।
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। पहला गणतंत्र दिवस 1950 में मनाया गया था। इस साल 26 जनवरी 2025 को भारत को गणराज्य बने 75 साल पूरे हो जाएंगे। यह 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली में राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। सैन्यबल परेड करते हैं और अलग-अलग राज्यों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है।
अर्थ- गणतंत्र दिवस उस दिन को चिह्नित करता है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को भारत एक गणराज्य बना।
महत्व- यह दिन भारत के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित है। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होता है। देश की सशस्त्र सेनाएं और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां शामिल होती हैं।
ध्वजारोहण- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक है। साल-1947 में भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसलिए इस दिन को हर साल बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। साल 2025 में भारत को आजाद हुए 78 साल हो जाएंगे और इस साल 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं। आजादी के प्रतीक स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों के दिल में जोश और उत्साह भर जाता है।
अर्थ- स्वतंत्रता दिवस उस दिन को चिह्नित करता है जब भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था। 15 अगस्त, 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
महत्व- यह दिन देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद करने का दिन है।
ध्वजारोहण- स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से ध्वजारोहण करते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं।
दोनों दिनों का महत्व
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों ही भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि हमने अपनी आजादी के लिए क्या-क्या त्याग किए हैं और गणतंत्र दिवस हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को याद दिलाता है।
Published on:
26 Jan 2025 03:56 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
