
The trust planted three LED trees for the beautification of Bhilwara
Bhilwara news : भीलवाड़ा नगर विकास न्यास ने शहर के सौंदर्यीकरण के क्रम में तीन और एलईडी पेड़ लगाए हैं। यह कदम कोटा की तर्ज़ पर उठाया है। श्रीनाथ सर्कल पर दो और रामधाम तिराहे पर एक एलईडी पेड़ लगाया गया। न्यास सचिव ललित गोयल ने बताया कि इन तीन एलईडी पेड़ों को लगाने में 9.75 लाख की लागत आई है। न्यास की ओर से कलक्टर के निर्देशन में शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। एलईडी पेड़ों के लगने से शहर की सुंदरता बढेगी।
उद्यम स्थापना के लिए 5 मार्च तक अपने प्रोजेक्ट को साझा कर सकते युवा
जिले के आर्थिक, सामाजिक विकास, व्यापार एवं उद्योग की स्थापना के लिए राज्य व केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिले के युवा बेरोजगार, उद्यमी, व्यापारी जो अपना स्वयं का नया उद्योग, व्यवसाय, स्वरोजगार, दस्तकारी उद्योग स्थापित करना चाहते हैं अथवा उद्योग या उद्यम स्थापना का कोई विचार रखने वालों के लिए जिला प्रशासन, लीड बैंक एवं जिला उद्योग केंद्र की मेल आईडी पर अपना प्रार्थना पत्र प्रोजेक्ट रिपोर्ट 5 मार्च तक कर सकते है। इन आवेदनों को लेकर 10 मार्च को होने वाली बैठक में इनका चयन कर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
Published on:
16 Feb 2025 08:18 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
