2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काले पानी की शिकायत पर 40 दिन बाद नमूने लेने जयपुर से आई टीम

औद्योगिक इकाई से काला पानी छोड़े जाने की शिकायत पर सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर की टीम मौके पर पहुंची।

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, black water sample in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

मांडल थाने के शाहपुरा तिराहा क्षेत्र में औद्योगिक इकाई से काला पानी छोड़े जाने की शिकायत पर सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर की टीम मौके पर पहुंची

भीलवाड़ा।
मांडल थाने के शाहपुरा तिराहा क्षेत्र में औद्योगिक इकाई से काला पानी छोड़े जाने की शिकायत पर सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर की टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधीक्षण अभियन्ता (पर्यावरण) वीरसिंह बृजवासी की अगुवाई में टीम ने औद्योगिक इकाई से सटे नदी,नाले, कुएं व खड्डों में भरे पानी के नमूने लिए। वरिष्?ठ वैज्ञानिक राजकुमार शर्मा, डॉ.नारायण ने सहयोगियों की मदद से कई जगहों से पानी के सैपल लिए। टीम करीब चार घंटे तक क्षेत्र में रही।

READ: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने पहले दिन आए मात्र दो किसान


शिकायतकर्ता आरसी व्यासनगर निवासी सौरभ मून्दड़ा का कहना है कि औद्योगिक इकाई क्षेत्र में काला पानी छोड़ रही है। इससे पशुधन, खेत, कुओं व जमीन को नुकसान होने के साथ ही पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसकी शिकायत राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को मय साक्ष्य 26 फरवरी 2018 को की व मंडल के आला अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन मंडल ने टीम 40 दिन बाद मौके पर भिजवाई।

READ: लनदेन विवाद पर युवक पर चाकू से हमला

एेसे में सम्बन्धित औद्योगिक इकाई के प्रबंधन ने यहां का काला पानी सूखाने में संसाधन लगा दिए। मूंदड़ा का आरोप है कि सोमवार को टीम ने यहां औद्योगिक इकाई क्षेत्र स्थित कुएं,खेत,कोठारी नदी व गड्डों से पानी लेने की मात्र खानापूर्ति की।
दूसरी तरफ स्थानीय क्षेत्रीय अधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि जयपुर की टीम अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है, उन्हें विभागीय स्तर पर इसकी सूचना नहीं है।

रामपुरिया गांव में तार टूटने से खेत में आग लगी


बागोर. कारोही थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में सोमवार को अचानक एचटी लाईन के तार टूटकर गिरने से खेत में आग लग गई । जिससे कटी फसल व खेत की बाड़ जल गई। कारोही थानाधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया की नानूराम गुर्जर के खेत मे अचानक आग लग गई । जिससे खेत की बाड़ व कटी फसल भी जलकर राख हो गई । भीलवाड़ा से आई अग्निशमन की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घण्टो की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया ।

Story Loader