18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर गोली दागने वाला इनामी तस्कर धरा गया

चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए पांच हजार रुपया का इनामी तस्कर चार साल बाद धरा गया। police par golee daagane vaala inaamee taskar dhara gaya
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस पर गोली दागने वाला इनामी तस्कर धरा गया

पुलिस पर गोली दागने वाला इनामी तस्कर धरा गया

चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए पांच हजार रुपया का इनामी तस्कर चार साल बाद धरा गया। Bounty smuggler who fired at police arrested

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी को जिले के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष निर्देश दिए।

जिला विशेष टीम के दीवान भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली, कि पुलिस थाना राशमी में मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुआ अभियुक्त हरीपुरा थाना बेगूं निवासी हिम्मत उर्फ हरीश पुत्र नाथू गुर्जर बेगूं से छिपने के लिए कार से कही जा रहा है, जो कि चित्तौड़गढ़ होकर निकलेगा।

सूचना पर विशेष टीम ने पुलिस थाना कोतवाली के सेमलपुरा पहुंच कर नाकाबंदी शुरू की, इसी दौरान बस्सी की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम हिम्मत उर्फ हरीश पुत्र नाथू गुर्जर निवासी हरीपुरा होना बताया। पुलिस टीम ने उक्त इनामी बदमाश को डिटेन किया। प्रकरण की जांच कोतवाली थानाधिकारी चित्तौड़गढ़ को सुपुर्द की गई है।

26 फरवरी 2019 को पुलिस थाना राशमी के तत्कालीन थानाधिकारी चौथमल मय जाप्ते ने गश्त के दौरान भालोटा की खेड़ी बस स्टैंड पर सफेद रंग की कार रुकवाने का प्रयास किया, इस पर कार में बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया और वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस की तलाशी में वाहन में कुल 378 किलोग्राम डोडा चूरा व सात जिंदा कारतूस मिले थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग