9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केबिनेट मंत्री रामलाल जाट करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक

Cabinet Minister Ramlal Jat is the owner of property worth crores मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्री मण्डल में रविवार को केबिनेट मंत्री का पद संभालने वाले भीलवाड़ा जिले के माण्डल विधायक एवं भीलवाड़ा डेयरी चेयरमैन रामलाल जाट के पास करोड़ों की सम्पत्ति है। हालांकि पेश से वह किसान है।

1 minute read
Google source verification
Cabinet Minister Ramlal Jat is the owner of property worth crores

Cabinet Minister Ramlal Jat is the owner of property worth crores

Cabinet Minister Ramlal Jat is the owner of property worth crores भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्री मण्डल में रविवार को केबिनेट मंत्री का पद संभालने वाले भीलवाड़ा जिले के माण्डल विधायक एवं भीलवाड़ा डेयरी चेयरमैन रामलाल जाट के पास करोड़ों की सम्पत्ति है। हालांकि पेश से वह किसान है।

मांडल विधानसभा सीट से वर्ष 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र पेश करने के दौरान उनकी तरफ से पेश किए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी व पत्नी की कुल संपति 4.25 करोड़ रुपए है।

शपथ पत्र के आधार पर उनके पास 2.25 लाख नकद व पत्नी के 2.78 लाख रुपए नकद है। जाट के पास 210 ग्राम व पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है। जबकि 15 किलोग्राम चांदी है। जाट राजनीतिक में आने से पहले राजस्थान पुलिस सेवा में कांस्टेबल पद पर तैनात थे।

अनुभव: वर्ष 2011 में गहलोत के पूर्ववर्ती मंत्रीमंडल में वन, पर्यावरण व खनिज मंत्री थे। वह अभी तक कुल पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। 2018 में चौथी बार विधायक बने, वर्ष 2013 में वह चुनाव नहीं जीत सके।

प्रकरण: लोकसभा चुनाव 2014 के जनसम्पर्क के दौरान करेड़ा में आचार संहिता उल्लंघन करने का एक मामला स्थानीय प्रशासन की तरफ से 188 आईपीसी के तहत दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी सांसद प्रत्याशी एवं वर्तमान खेल मंत्री अशोक चांदना व रामलाल जाट आदि को बनाया गया था। मांडल न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है।

शिक्षा : बीए प्रथम वर्ष ऑनर्स , परिवार: शंभूदेवी (पत्नी), डॉ.भूपेंद्र, मैना व अंकित (पुत्र-पुत्री)
उम्र: 56 वर्ष Cabinet Minister Ramlal Jat is the owner of property worth crores

व्यवसाय: किसान व डेयरी
कुल संपत्ति: 4.25 करोड़
पत्नी की संपत्ति: 51.78 लाख की चल व 55 लाख की अचल संपत्ति है।


ब्यौरा 2018 2013
चल संपत्ति 1.28 करोड़ 55.20 लाख
अचल संपत्ति 2.91 करोड़ 2.74 करोड़
आभूषण 2.20 करोड़ 2.20 करोड़

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग