
केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमेन एवं लोकसभा में लोजपा सांसद नवाब महबूब अली केसर ने कहा कि सरकार का हज पर सब्सिडी बंद करने का निर्णय उचित है।
भीलवाड़ा।
केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमेन एवं लोकसभा में लोजपा सांसद नवाब महबूब अली केसर ने कहा कि सरकार का हज पर सब्सिडी बंद करने का निर्णय उचित है। कुरान में कहीं नहीं लिखा है कि सहायता लेकर हज पूरी की जाए। जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है उनके लिए फर्ज नहीं है कि वह हज पर जाए।
तेजाजी चौक स्थित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करने आए महबूब अली केसर रविवार शाम को सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है। शारीरिक रूप से ठीक है उनके लिए हज फर्ज है। सरकार के सब्सिडी खत्म करने के बाद इसका असर जरूर पड़ेगा। अब हज करना और महंगा हो जाएगा। जहाज से हज पर भेजना का निर्णय लिया था।
जिससे हज यात्रा सस्ती हो सकें, लेकिन एेसा जहाज नहीं मिल पाया कि वह साढ़े तीन से चार हजार लोगों को एक साथ ले जा सकें। समय भी कम लेवे। इस बार जहाज से यात्रा नहीं हो पाएगी। अगले साल सम्भावना है कि एेसे जहाज को तलाश लेंगे। इस अवसर पर एलएनजे भीलवाड़ा गु्रप के ओएसडी रजनीश वर्मा, समाज सेवी हारूण मोहम्मद समेत कई लोग मौजूद थे।
शारदे में वार्डन के इंटरव्यू 28 को
भीलवाड़ा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के द्वारा संचालित शारदे बालिका छात्रावासों में वार्डन के लिए 28 फ रवरी को शिक्षा संकुल जयपुर में वॉक इन इंटरव्यू होंगे। रमसा के एडीपीसी योगेश पारीक ने बताया कि जिले में कुल 11 ब्लॉक में शारदे बालिका छात्रावास संचालित हैं, जिनमे जहाजपुर एवं सहाड़ा को छोड़कर शेष 9 ब्लॉक के छात्रावासों में वार्डन के पद रिक्त हैं। इनके लिए साक्षात्कार जयपुर में होंगे। पारीक के अनुसार माध्यमिक विद्यालय में सैकंड ग्रेड या लेवल 2 में कार्यरत कोई भी महिला अध्यापिका उक्त साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। चयनित वार्डन को उस छात्रावास के नोडल विद्यालय में अध्यापन के साथ वार्डन का अतिरिक्त कार्यभार दिया जाएगा । इससे विद्यालयों में पद भरने के साथ वार्डन भी मिल जाएगी, इसमे प्रतिबंधित जिले में कार्यरत महिला अध्यापिका भी भाग ले सकेगी।
Published on:
25 Feb 2018 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
