20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, लाखों लीटर पानी बहा

की के बालाजी के पास 2 दिन पूर्व एक्सीडेंट में चंबल परियोजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Chambal pipeline damaged in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

टंकी के बालाजी के पास 2 दिन पूर्व एक्सीडेंट में चंबल परियोजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

भीलवाड़ा।
टंकी के बालाजी के पास 2 दिन पूर्व एक्सीडेंट में चंबल परियोजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से लाखो लीटर पानी रोड पर बह गया। जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। आस पास के क्षेत्र में पानी भर गया।

READ: आफत बना घरों में घुसा नहर का पानी, सफाई शुरू हुई तो लोगों ने महसूस की राहत

जानकारी के अनुसार टंकी के बालाजी के पास चंबल की पाइप लाइन एक ट्रक के गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे दुरुस्त नहीं किया गया। इन दो दिनों में लाखों लीटर पानी बह गया। जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं किया गया। पानी लगातार बह रहा है। आस—पास के क्षेत्र में पानी भर गया है। लाइन को दुरुस्त नहीं करने को लेकर लोगों में आक्रोश है।

READ: कुएं में मिला युवक का शव, चौदह घण्टे बाद निकाला बाहर

11 हजार केवी विद्युत लाइन के तार टूटने से कंजर बस्ती में लगी आग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बरूंदनी क्षेेेत्र की सराणा की कंजर बस्ती में 11 हजार केवी विद्युत क्षमता की लाइन के तार टूटने से आग लग गई। बस्ती से आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों ने आग बुझाई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण ग्रिड पर पहुंचे तथा प्रदर्शन करने लगे। प्रधान घनश्याम कंवर, शंकर सिंह, सरपंच रामप्रसाद जाट ने उन्हें समझाया। बिजली निगम के अधिकारियों को बताया। इस पर हाथोंहाथ समस्या का समाधान किया गया।

साध्वी सोहन कंवर की जयंती मनाई
करेड़ा कस्बे के वर्धमान जैन श्रावक संग के तत्वावधान में अम्बेश वाटिका में साध्वी सोहनकंवर की 95वीं जयंती साध्वी कमल प्रभा ठाणा- 4, मुनी हर्ष लाल व दर्शन कुमार के सानिध्य में मनाई जा रही है। जयंती कार्यक्रम दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाए जा रहे हैं। जिसमे 21 अक्टूबर को साध्वी कमल प्रभा का 44वां दीक्षा दिवस तप त्याग सजोड़े जप के रूप में मनाया गया। वहीं साध्वी सोहन कंवर की 95 वीं जयंती मनाई जा रही। इस दौरान मेवाड़ मारवाड़ सहित आस पास के सैकड़ों श्रावक श्राविका उपस्थित है।