3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माहेश्वरी समाज चेंजमेकर महाभियान में निभाएगा सहभागिता

राजस्थान पत्रिका के चैंजमेकर महाभियान में भीलवाड़ा का माहेश्वरी समाज भी 18 जून को अपनी सहभागिता निभाएगा,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 16 Jun 2018, 3:05 PM IST

Changemaker mahabhian in bhilwara

Changemaker mahabhian in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजस्थान पत्रिका के चैंजमेकर महाभियान में भीलवाड़ा का माहेश्वरी समाज भी 18 जून को अपनी सहभागिता निभाएगा, इसका साक्षी बनेगा महेश जयंती महोत्सव, ये कार्यक्रम नगर परिषद महाराणा प्रताप सभागार में सोमवार शाम चार बजे श्रीनगर माहेश्वरी सभा व माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

READ: रात में बिजली बहाल, डिस्कॉम और सिक्योर कम्पनी के प्रतिनिधि दूसरे दिन भी मरम्मत में जुटे रहे, सुबह मीटर लगे


मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि महेश जयंती महोत्सव के तहत चैंजमेकर महाभियान की भी कड़ी जुड़ी है। इसमें राजनीति में स्वच्छता लाने और मतदान के प्रति युवाओं को जागृत करने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज शपथ लेगा।

READ: अगर सरकारी नौकरी या कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र लगता है तो आपके लिए बड़े काम की है यह खबर


आयोजन समिति गठित
इसी प्रकार शाम 5 से 9 बजे तक टेलेन्ट शो होगा, जिसमें बेस्ट सिंगर, डांसर, एक्टर, प्रिंस ऑफ माहेश्वरी व प्रिंसेस आफ माहेश्वरी का चयन किया जाएगा। आयोजन के लिए प्रदीप लाठी, महेश देवपुरा, ललित पोरवाल, सुनील सोमानी, एस एन गग्गड, निशा सोनी, सुधा चांडक, मधु देवपुरा, शिखा जागेटिया, साक्षी आगाल व सुनील माहेश्वरी
टेलेन्ट सर्च व टेलेन्ट शो 18 को


प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष प्रदीप लाठी ने बताया कि चैंजमेकर अभियान के तहत महोत्सव मे टेलेन्ट सर्च व टेलेन्ट शो का आयोजन होगा। इसमें शाम 4 से 5 बजे तक टेलेन्ट सर्च परीक्षा होगी। इसमें 8 से 12वी कक्षा तक के लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वे 17 जून को शाम 5 बजे तक अपना रजिस्टशन करवा सकते हैं। टेलेन्ट सर्च में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 प्रतिभागियों को ट्रॉफ ी व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 जून को महेश पब्लिक स्कूल में होने वाली क्विज प्रतियोगिता का चयन भी इसी परीक्षा के आधार पर होगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़