3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकोला में चंबल का पानी घरों में पहुंचा, ग्रामीणों में खुशी की लहर

कस्बे में गुरुवार को चंबल का पानी घरों में पहुंच पहुंच गया। चंबल का पानी घरों में देख ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, chambal water in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara new in hindi, latest bhilwara news in hindi

आकोला में गुरुवार को चंबल का पानी घरों में देख ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आकोला।
कस्बे में गुरुवार को चंबल का पानी घरों में पहुंच पहुंच गया। चंबल का पानी घरों में देख ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीण कई दिनों से चंबल के पानी की प्रतिक्षा कर रहे थे। आज नलों में पानी देख उनका सपना सच हो रहा था। ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ छलक रही थी।

READ: स्‍वाइन फ्लू के संदेह में पॉलिथीन में पैक कर भेजा शव, ग्रामीणों ने खोला, गांव में फैली दहशत


चंबल के इंजीनियर सलमान खान ने बताया कि चंबल परियोजना के एक कदम आगे बढ़ते हुए गांव में चंबल का पानी घरों में पहुंच गया। इस मौके पर सरपंच हेमलता उपाध्याय ने टंकी का वाल चालू करके इसकी शुरुआत की। जब घरों में पानी पहुंचा ग्रामीण खुशी से झूम उठे तथा चंबल के पानी को मीठा बताया । मौके पर चंबल के इंजीनियर दिनेश कुमार, अजय सिंह, सप्लायर रामेश्वर जाट, केदार जाट, रामेश्वर लाल तेली, सत्यनारायण काबरा ,योगेश जोशी, प्रद्युमन पाराशर, राहुल सेन, शिवसेन ,चेतन पाराशर ,गोपाल जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

READ: आवासीय बस्ती के बीच ट्रांसपोर्टनगर का नजारा

खान ने बताया कि चंबल की टेस्टिंग खजीना, होलीरडा, गेगा का खेड़ा गांवो में भी कर दी गई है। शीघ्र ही इन गांव में जलापूर्ति नियमित कर दी जाएगी। चंबल का पानी नलों में आने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गत पांच तीन सालों से चंबल पाइप लाइन का कार्य चल रहा था।

शहर में अभी भी नहीं पहुंचा कई जगह पानी

चम्बल का पानी भीलवाड़ा आए हुए दस महीने बीत गए। लेकिन शहर में अभी भी कई कॉलोनिया चंबल के पानी से वंचित है । शहर में मात्र परियोजना में बनी नई टंकियों में से अभी 11 से सप्लाई शुरू हो पाई है। चम्बल परियोजना और जलदाय विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर इसकी जिम्‍मेदारी डाल रहे है। सच यह है कि दोनों विभागों के जिम्मेदार अफसरों में तालमेल नहीं दिख रहा।

Story Loader