3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो समाज का ध्यान रखेगा हम उनका ध्यान रखेंगे- बैंसला

गुर्जर समाज की छात्राओं के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 90 से ऊपर अंक लाना समाज के लिए शुभ संकेत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 2:15 PM IST

Colonel Kirodi Singh Bainsla in bhilwara

Colonel Kirodi Singh Bainsla in bhilwara

हुरड़ा।

गुर्जर समाज की छात्राओं के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 90 से ऊपर अंक लाना समाज के लिए शुभ संकेत है। जहां आज के 10 वर्ष पूर्व कॉलेज शिक्षा में समाज के छात्र छात्राओं की संख्या के टोटे पढ़ते थे,वही आज इनकी संख्या में इतना इजाफा हो गया। यह बात गुर्जर आरक्षण आंदोलन के नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कही। बैसला ने इस अवसर पर समाज को फिजूलखर्ची विवाहों में आए दिन दिख रही शान शौकत को बंद करें ।

READ: OMG! डेयरी का दूध 18 जून से दो रुपए प्रति लीटर महंगा


भगवान देवनारायण से संबंधित आए दिन होने वाले आयोजनों में फिजूलखर्ची को रोके जाने एवं भगवान में आस्था रखते हुए ऐसे कार्यक्रमों को 15 वर्ष के लिए परे रखकर सिर्फ समाज की शिक्षा में पूरा खर्च और निवेश किए जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा जिले में समाज का शैक्षणिक स्तर काफी नीचे होने को लेकर बैसला ने समाज के एक व्यक्ति को समाज के लिए कार्य करने की अपील की।

READ: एसओजी महिला अरबन बैंक पहुंची, खंगाले दस्तावेज, गवाहों के लिए बयान

आगामी विधानसभा चुनाव में उसी पार्टी का ध्यान रखेंगे जो हमारे समाज का ध्यान रखेगी। अतर सिंह गुर्जर ,विजय बैसला एवं पाली के रेबारी समाज के अध्यक्ष देवाराम कटारिया, भराजेंद्र गुर्जर बराठिया, नारायण लाल गुर्जर, विकास आचार्य ,मंडल के कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, माली समाज सेवा समिति के महामंत्री मिश्रीलाल माली मौजूद थे ।बैंसला का विधायक रामलाल गुर्जर ने स्वागत किया।

बच्चों को कराया मेजा भ्रमण
माण्डल. दधीची सेवा संस्थान व राधे इवेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के गोपालद्वारा विद्यालय भवन में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरूचि शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। प्रभारी राधे गोस्वामी ने बताया कि तीन सप्ताह तक शिविर में बालक-बालिकाओं को मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, सिंगिंग, सिलाई व नृत्य सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया। 210 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागी शिविरार्थियों को शनिवार को मेजाबांध पर भ्रमण कराया। यहां पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।


शिविर में महिला शिक्षक की मौत, उच्च स्तरीय जांच की मांग
भीलवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने धौलपुर शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शिक्षिका वंदना शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के लिए शिविर प्रभारी और जिला शिक्षा अधिकारी डाइट को जिम्मेदार ठहराया है।
प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा राज्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजे ज्ञापन में बताया कि बसेडी ब्लाक धौलपुर में मुठियापुरा स्थित शारदा विद्यालय में राजकीय प्राथमिक विद्यालय घड़ी अर्जुनपुरा की अध्यापिका वंदना शर्मा प्रशिक्षण ले रही थी।

और यहां शिविर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते उसकी मौत हो गई। उन्होंने समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध जांच की मांग की है।उन्होंने प्रदेश स्तरीय आपातकालीन बैठक में राज्य सरकार द्वारा भीषण गर्मी में आवासीय प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की हठधर्मिता की भी निंदा की

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़