4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मवेशी चराने गई महिला, नाडी में डूबने से हुई मौत

हलेड़ गांव में मवेशी चराने गई महिला की नाडी में डूबने से मौत हो गई ग्रामीणों ने शव बाहर निकाल लिया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Death of woman drowning in bhilwara, latest news in bhilwara, bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

सदर थाना क्षेत्र के हलेड़ गांव में मवेशी चराने गई महिला की नाडी में डूबने से मौत

भीलवाड़ा।

सदर थाना क्षेत्र के हलेड़ गांव में मवेशी चराने गई महिला की नाडी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने शव बाहर निकाल लिया। सूचना पर सदर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस का मानना है कि नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से टम्मू की मौत हुई।

READ: बरसनी की महिला को स्वाइन फ्लू, अहमदाबाद रैफर

उपनिरीक्षक दशरथसिंह के अनुसार हलेड़ा निवासी टम्मू देवी जाट (45) दोपहर में मवेशियों को चराने गई। शाम को मवेशी घर लौट आए, लेकिन टम्मू नहीं आई। परिजन तलाशने निकले तो नाडी के बाहर उसके कपड़े और चप्पल खुली हुई मिली। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने तलाश की तो शव बाहर निकाल लिया। सूचना पर सदर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस का मानना है कि नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से टम्मू की मौत हुई।

READ: कुरकुरे समझ कर खाई चूहे मारने की दवा, भाई की मौत, बहन अचेत

सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

शहर में दस दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल महिला ने उपचार के दौरान उदयपुर में दम तोड़ दिया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गत 14 सितम्बर को बापूनगर निवासी बाली देवी भाट घर के बाहर पेदल घूम रही थी। इस दौरान सामने गौतम धाम के निकट सामने से आए कार चालक ने चपेट में ले लिया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने से उदयपुर रैफर कर दिया। वहां शनिवार रात बाली देवी की मौत हो गई।

निष्पक्ष जांच की मांग
पुर थाना क्षेत्र के देवली में चार दिन पहले मैना कंवर के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने के मामले में पीहर पक्ष ने संदेह जताया है। पीहर पक्ष ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते निष्पक्ष जांच की मांग की है।
चित्तौडग़ढ़ के लेसवा (भादसोडा) निवासी बबलूसिंह बडवा ने कहा कि उसकी बहन मैना का विवाह बचपन में हो गया था। बालिग होने के बाद एक साल से देवली ससुराल जा रही थी। 18 सितम्बर को ही ससुराल आई थी। उस समय वह पूर्ण रूप से स्वस्थ थी। इस बीच २१ सितम्बर को ससुराल ने उसके फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कहीं। गांव पहुंचे तो मैना को पलंग पर लेटा रखा था। गर्दन पर चोट के निशान मिले। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

Story Loader