18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घटते पारे ने घटाए मच्छर

अब नहीं आ रहे डेंगू रोगी

2 min read
Google source verification
घटते पारे ने घटाए मच्छर

घटते पारे ने घटाए मच्छर

भीलवाड़ा।
लगातार तापमान में गिरावट के साथ शहर में डेंगू का असर अब लगभग समाप्त हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो शहर का अधिकतम तापमान अगले एक सप्ताह में 2० डिग्री के अंदर आ जाएगा। इसके बाद डेंगू से निजात मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिन से अधिकतम तापमान लगातार 2० से २६ डिग्री के आस पास ही चल रहा है। नवंबर में शहर में डेंगू के एक हजार से अधिक पॉजिटिव केस आए थे।

दिसंबर की शुरुआत के साथ तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ और डेंगू के पॉजिटिव रोगियों की संख्या भी लगभग समाप्त होने लगी। चिकित्सा अधिकारियों की मानें तो जैसे-जैसे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, डेंगू समाप्त होगा और अधिकतम तापमान 2० डिग्री से नीचे पहुंचने पर डेंगू समाप्त हो जाएगा। वहीं घरों में भरा पानी का पारा जब १५ डिग्री से नीचे होगा तो नए मच्छर की पैदाइश समाप्त हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर का औसत तापमान 2५ डिग्री है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगती है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान २२ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब अधिकतम तापमान २० दिसम्बर के बाद 25 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि डेंगू अब समाप्त हो गया है। अब अगले एक पखवाड़े में पूर्ण रूप से समाप्त होने की संभावना है।


बालाजी मंदिर में कलश स्थापना
भीलवाड़ा।
शिव शक्ति बालाजी मंदिर बापुनगर में नवनिर्मित शिखर पर कलश स्थापना संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश ओझा ने बताया की दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ हुआ। शुक्रवार सुबह कलश की पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें किन्नर समाज कि मेवाड़ की गादीपति किरण ने शोभा यात्रा के साथ मंदिर स्थल पर पहुंची। मंदिर पर कलश चढ़ाया गया। अरुण सोनी, महेंद्र शर्मा, प्रकाश नाहर, प्रेम जीनगर, सुरेश टेलर, विक्रम सोलंकी, प्रहलाद, दिलीप सिंह त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह शक्तावत, दिलीप सिंह उपस्थित रहे। 51 महिलाओं ने कलश के साथ हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभा टेलर, मौसमी ओझा, अनु सोनी, संतोष कंवर, सुमन शर्मा, मोनिका शर्मा, सोनू तंबोली, सुलोचना जैन, निर्मला जीनगर, प्रिया परी आदि शामिल है।