
Demonstration of the villagers at the police station
काछोला। नाहरगढ़ देवनारायण मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने गुरुवार रात को काछोला थाने पर प्रदर्शन। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर युवक को पुलिस के सुपुर्द किया। ग्रामीण युवक से पूछताछ उनके सामने करने और उसके साथियों का पता करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाइश कर ग्रामीणों को शांत किया।
जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ देवनारायण मंदिर में हुई चोरी के मामले में सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसकी जानकारी थानाधिकारी करणसिंह को दी। थानाधिकारी ने मौके पर पहुंच युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंचे। नाहरगढ़ और जगपुरा से ग्रामीण वहां पहुंचे। युवक से पूछताछ उनके सामने करने की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को मुख्य द्वार पर रोक लिया। इससे कुछ देर हंगामे की स्थिति हो गई। पुलिस हिरासत में लिए युवक का मेडिकल कराने अस्पताल ले जाने लगी तो उसे रोक लिया। समझाइश करके ग्रामीणों को वहां से रवाना किया। थानाधिकारी करणसिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।
Published on:
12 Oct 2018 09:13 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
