प्राचार्य डॉ. चित्रा भार्गव ने बताया कि इस दौरान शिवचरण माथुर राजकीय महाविद्यालय माण्डलगढ़ की ७ छात्राओं, माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा की २, राजकीय महाविद्यालय रायपुर की २, राजकीय महाविद्यालय आसीन्द की ४, श्रीप्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा की ५ तथा स्थानीय महाविद्यालय की ४१ की छात्राएं स्कूटी योजना से लाभान्वित हुई है। प्रभारी डॉ. प्रतिभा राव तथा डॉ. आशा उपाध्याय ने अतिथियों व छात्राओं के साथ अभिभावकों का आभार जताया।