उधर, कई भाजपा नेता इसे कांग्रेस का कार्यक्रम बताकर प्रचारित कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेताओं की पट्टिका तोडऩे का यह फैसला गुर्जर समाज आम चौखला की बैठक में लिया गया था लेकिन मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के भी बयान देने से मामला राजनीतिक हो गया है। कार्यक्रम में विधायक धीरज की अगुवाई होने से भाजपा के जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी है।