
Donate 12 liters of milk for newborn children in bhilwara
भीलवाड़ा।
Breastfeeding अंतरराष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को सर्वाधिक दूध का दान कर नवजात बच्चों को नया जीवन देने वाली माताओं को सम्मान किया गया। महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित आंचल मदर मिल्क बैंक में गुरुवार को इन महिलाओं का सम्मान किया गया।
Breastfeeding प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि स्तनपान सप्ताह के तहत सर्वाधिक १२ लीटर ५० एमएल दूध का दान करने वाली सोनू पत्नी नारायण शर्मा का सम्मान किया गया। सोनू ने ५० बार दूध का दान किया। अरनिया (शाहपुरा) निवासी लक्ष्मी पत्नी फोरू मीणा ने १४ बार में तीन लीटर ४० एमएल, नराणा (जहाजपुर) निवासी माया पत्नी मोहन बैरवा ने २० बार में तीन लीटर ३० एमएल तथा टीना पत्नी जीवराज ने १४ बार में २ लीटर ३५० एमएल दूध का दान किया है। इसमें से एक महिला यहां निजी चिकित्सालय में नर्स है।
मदर मिल्क बैंक प्रभारी डॉ. सरिता काबरा ने बताया कि स्तनपान से नवजात शिशु की मृत्युदर से कमी आती है। ढाई साल में ३७४८ माताएं ८०४ लीटर १८५ मिली लीटर दूध दान कर चुकी हैं। इससे २४१२ नवजात शिशुओं को जीवन मिला है। इन बच्चों को प्रति यूनिट 30 एमएल दूध उपलब्ध कराया गया था। मदर मिल्क बैंक में ९१९३ माताओं को स्तनपान में सक्षम बनाया। बैंक की स्थापना 20 फरवरी 2017 को हुई थी। यहां से लगभग १६०० यूनिट दूध अजमेर भी भेजा गया है।
Published on:
01 Aug 2019 07:43 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
