लाडपुरा।
कस्बे के पास स्थित रामथली गांव में रविवार सुबह एक खेत मे अजगर ने पास ही चर रहे नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। खेत में दस फीट लंबे अजगर को नीलगाय के बच्चे को निगलते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेसक्यू कर अजगर को पकड़ा तथा उसके पेट से नीलगाय के बच्चे को जिंदा निकाल लिया। दोनों को पास के जंगल में ले जाकर छोड़ा।