
During Das Lakshan Parv, thaalodi (plates) were taken out for those who observed ten fasts
दिगबंर जैन समाज के दस लक्षण पर्व में दस दिन के उपवास करने वाले साधकों का रविवार को गाजे बाजे के साथ थालोड़ी निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। उपवास करने वाले बग्घी में सवार थे तो महिलाएं व पुरुष उनके आगे चल रहे थे। सभी जैन भजनों पर भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे।
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि थालोड़ी राजीव गांधी मजदूर चौराहे से प्रारम्भ हुई। करीब एक किलोमीटर की दूरी को पार करने में डेढ घंटे से भी अधिक का समय लगा। थालोड़ी़ के मंदिर पहुंचने पर सभी उपवास करने वालों ने मंदिर में अपने साथ लाए पूजा सामग्री के थाल व अन्य सामग्री को मंदिर में अर्पण की तथा पूजा की गई। इस दौरान उपवास करने वालों की सभी ने उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इन्होंने किए दस उपवास
दस उपवास करने वालों में मोनिका शाह पत्नी अंकित शाह, नीरा छाबड़ा पत्नी अभिषेक छाबड़ा, प्रीत पहाडि़या पुत्र राकेश पहाडिया तथा पांच उपवास करने वाली मनीष सेठी की पुत्री प्रीयल सेठी व टीना पाटनी पत्नी विकास पाटनी शामिल है। इन सभी का जुलूस निकाला गया था। इससे पूर्व सुबह आरके कॉलोनी जैन मंदिर में रोहित गोधा ने 108 रिद्धी मंत्रो से अभिषेक व शांतिधारा की। शाम को संगीतमय भक्तामर की आरती की गई।
Published on:
08 Sept 2025 10:59 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
