
The education officer assessed the educational standards of PM Shri schools and inspected the ICT labs and laboratories.
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की वित्तीय सलाहकार और भीलवाड़ा जिला प्रभारी अधिकारी मीना सोनगरा ने गुरुवार को जिले के आसींद क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत चयनित राजकीय विद्यालयों का सघन अवलोकन कर वहां संचालित हो रही शैक्षिक व सह-शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की।
सोनगरा ने आसींद स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और नई पारसोली स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशालाओं, संविधान कक्ष और मिड-डे मील व्यवस्था को बारीकी से देखा। उन्होंने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से पीएम श्री विद्यालयों को विभिन्न गतिविधियों के लिए आवंटित बजट और अब तक हुए व्यय के रिकॉर्ड की जांच करते हुए अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
निरीक्षण के दौरान निदेशालय की टीम ने विद्यालय प्रशासन से शुक्रवार को आयोजित होने वाले मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) और 'निपुण मेले' की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली। प्रधानाचार्य विजय कुमार व्यास ने बताया कि विभाग की मंशा के अनुरूप विद्यालय में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी के साथ भीलवाड़ा समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक डॉ. कल्पना शर्मा, आसींद के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर, सहायक परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार कोली और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के सहायक लेखाधिकारी नितेश फुलवारी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।
Published on:
23 Jan 2026 09:15 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
