4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

firing in bhilwara आधी रात को किसान वाटिका के बाहर फायरिंग से सनसनी

firing in bhilwara शहर के आजादनगर स्थित किसान वाटिका के बाहर रविवार रात को लग्जरी कार से आए कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद पुलिस के आधा अधिकारी मौके पर पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
Sensation due to firing outside Kisan Vatika at midnight

Sensation due to firing outside Kisan Vatika at midnight

firing in bhilwara शहर के आजादनगर स्थित किसान वाटिका के बाहर रविवार रात को लग्जरी कार से आए कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद पुलिस के आधा अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया।firing in bhilwara

पुलिस देर रात तक फायरिंग करने वालों का पता कर रही थी और धरपकड़ के प्रयास किए। लेकिन फायरिंग करने वाले हाथ नहीं आए है। उनकी तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। एएसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के अनुसार रात में लग्जरी कार में कुछ लोग पार्षद डालू जाट की किसान वाटिका पहुंचे। वहां उन्होंने हवा में फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने हवा में लगभग पांच गोलियां दागी। गोलीबारी की सूचना पर प्रतापनगर और कोतवाली पुलिस से जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस को मौके पर गोली के तीन खोल मिले। वहीं एसपी आदर्श सिधू, एएसपी मैत्रेयी, डीएसपी हंसराज बैरवा समेत थाने से जाप्ता भी वहां पहुंचा। पुलिस ने वहां लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला तो पताा चला कि चार से पांच लोग मामले में शामिल थे। इसमें एक आरोपी रवि खटीक बताया जा रहा है। फायरिंग रंजिश के चलते की गई। पुलिस को प्रारंभिक पता चला है कि मामला जमीन विवाद या फिर सट्टे को लेकर हो सकता है। फायरिंग के दौरान गोली एक गोली दीवार पर लगी। इससे वहां छेद हो गया। वहां से गुजर रहे बाइक वाला भी फायरिंग में बाल-बाल बचा। फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। वाटिका स्टॉफ ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader