15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण हाट में पांच दिवसीय टेक्सटाइल मेला, 30 से अधिक स्टॉल

ग्रामीण हाट में आज से पांच दिवसीय टेक्सटाइल मेला, 30 से अधिक स्टॉल लगेंगी

less than 1 minute read
Google source verification
Five-Day Textile Fair at Rural Haat: Over 30 Stalls

Five-Day Textile Fair at Rural Haat: Over 30 Stalls

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा में एक जिला एक उत्पाद मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। देश-विदेश में टेक्सटाइल सिटी के रूप में प्रसिद्ध भीलवाड़ा जिले के प्रमुख उत्पाद टेक्सटाइल को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों एवं उद्योग इकाइयों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार सायं 5 बजे ग्रामीण हाट में किया जाएगा। मेला 15 से 19 मार्च तक चलेगा। मेले के अंतिम दिन 19 मार्च को फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। मेले में लगभग 25–30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें जिले के विभिन्न उद्यमियों एवं उद्योग इकाइयों की ओर से अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा।

मेले में प्रमुख रूप से इकोर एक्टिव वियर, साई सखी ऑर्गेनिक मिल्क, चित्रक गारमेंट्स, आनंद स्पिनर्स, महाकाल टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड, मोडेकोर क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य स्थानीय उद्यमियों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से भीलवाड़ा में निर्मित उच्च गुणवत्ता के रेडीमेड परिधान, एक्टिव वियर, फैब्रिक, यार्न तथा अन्य टेक्सटाइल उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।