
भीलवाड़ा/बिजोलिया। बड़े मिन्नतों और देवरे धोकने के बाद चार साल पहले घर में आई खुशी बीते दिन की सुबह पलभर में काल ने छीन ली। तिलस्वां महादेव के दर्शन कर लौट रहे दम्पती की बाइक केसुविलास के निकट डम्पर से टकरा गई। इस हादसे में दंपती के चार साल के बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी व दंपती घायल हो गए। घटना से परिजन सदमे में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे का इसी जुलाई में परिजन स्कूल में दाखिले की तैयारी में थे।
पुलिस के अनुसार चौराहा तहसील (जहाजपुर) निवासी आकाश मीणा और पत्नी प्रेम देवी मीणा तिलस्वां महादेव के दर्शन कर बाइक से गांव लौट रहे थे। दंपती के साथ बेटा पीयूष (4) और बेटी अविनिका (2) थी। केसुविलास मोड पर पीछे से आ रहे डम्पर ने बाइक को जबर्दस्त टक्कर मारी। पीयूष उछलकर डम्पर के टायर के नीचे आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। शव शत-विक्षित हो गया। बेटी के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। दंपती को मामूली चोट आई। बेटे के शव को देखकर मां प्रेम देवी बेसुध हो गई। लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने दंपती को ढांढस बंधाया। पुलिस ने डम्पर जब्त कर लिया।
गति पर लगे लगाम
जिले की सड़कों पर तेज गति से दौड़ते ओवरलोड वाहनों पर लगाम की जरूरत है। इन वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस व परिवहन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
शादी के तीन साल बाद बेटा
परिजनों के मुताबिक शादी के तीन बाद पीयूष का जन्म हुआ। बेटे की चाह में दम्पती ने कई देवरे धोके। बेटे के जन्म पर घर में खुशियां फैल गई। परिजन नए सत्र में जुलाई में उसका स्कूल में दाखिला करवाने की तैयारी मेें थे। लेकिन एक मात्र बेटे की दुर्घटना में मौत से मानो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Published on:
30 Jun 2023 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
