3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदार के साथ पिकनिक मनाने गई थी युवती, फिर पड़ गई पुलिस की रेड, फिर जो हुआ…

मेजा बांध में पिकनिक मनाए गए युवक रविवार शाम को जुआ खेलने लग गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 2:09 PM IST

Gamble 17 arrested in bhilwara

Gamble 17 arrested in bhilwara

माण्डल।

मेजा बांध में पिकनिक मनाए गए युवक रविवार शाम को जुआ खेलने लग गए। तीन थाना पुलिस ने घेराबंदी करके 17 जनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 49,940 रुपए की राशि बरामद की। गैम्बिलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया। वहां एक युवती भी मिली। हालांकि वह रिश्तेदार के साथ घूमने गई थी। रिश्तेदार वहां जुआ खेलने लग गया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द किया।

READ: अजमेर जियारत करने जा रहे परिवार की कार का टायर फटा, डिवाइडर पर चढ़कर कार पलटने से पिता की मौत, बेटे समेत तीन घायल


पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि मेजा बांध में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे है। इस पर माण्डल थानाधिकारी दिनेश कुमावत, बनेड़ा थानाधिकारी हरीश सांखला व बागोर थानाधिकारी कानसिंह के नेतृत्व में दल का गठन किया गया। टीम ने एक साथ मेजा बांध पर दबिश दी।

READ: गोशाला में लगातार एक के बाद एक 11 गायों की मौत,गायों के पेट में निकला ये सब,जानकर चौंक जाएंगे आप

गेस्ट हाउस के निकट चार स्थानों पर ताश के पत्तों पर दाव लगाते लोगों को पकड़ा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर उनमें हड़कम्प मच गया। लोग भागने लगे। लेकिन तैयारी के साथ गई पुलिस ने घेराबंदी करके लोगों को दबोच लिया। कई लोग भाग भी छूटे।

यह पकड़े गए
पुलिस ने मौके से गंगापुर निवासी सद्दाम हुसैन, मुराद सिंधी, साजिद मोहम्मद, बीलिया निवासी चंचल भांबी, सांगानेर निवासी इरफान हुसैन, मालीखेड़ा निवासी सचिन चौधरी, गुलनगरी निवासी मोईनुद्दीन सिलावट, माण्डल निवासी हमीद खां पठान, आजाद मंसूरी, भीलवाड़ा निवासी जाकिर हुसैन, सलमान कुरैशी, शाहरूख सिलावट, वसीम बिसायती, मोहम्मद साबिर नीलगर, आमिर खां, इरफान छीपा तथा मोहम्मद शाकिर पठान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 49 हजार 940 रुपए तथा ताश की जोडि़यां बरामद की। मौके से युवती भी मिली। वह रिश्तेदार के साथ घूमने गई थी। रिश्तेदार वहां जुआ खेलने लग गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़