3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोशाला में लगातार एक के बाद एक 11 गायों की मौत,गायों के पेट में निकला ये सब,जानकर चौंक जाएंगे आप

लांबिया कला में स्थित एक निजी गोशाला में 11 गायों की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 3:53 PM IST

11 cows died Goshala in bhilwara

11 cows died Goshala in bhilwara

रायला।

लांबिया कला में स्थित एक निजी गोशाला में 11 गायों की मौत हो गई। प्यारी देवी रांका गोशाला में लगातार गायों की मौत हो रही है। अब तक 11 मृत गायों दफन किया जा चुका हैं। कुछ मृत गायों के पेट में पॉलीथिन मिली। जबकि गोशाला की देखरेख करने वाले कल्याण मल मीणा ने बताया कि बूढ़ी व बीमारी गायों की मृत्यु होना स्वभाविक है. और जो गाय मरी है वह या तो बीमार थी या बूढी थी। मीणा ने बताया, गोशाला में नियमितगायों का चेकअप कर इलाज भी कराते रहते हैं।

READ: मिले सुर-ताल, थिरके कदम, रोशन हो उठा मंच


दो गुटों में लाठी-भाटा जंग, 7 जने घायल
बरूंदनी. बरूंदनी-सिंगोली मार्ग पर शनिवार रात दो गुटों में लाठी-भाटा जंग हो गया। झगड़े में सात जनें घायल हो गए। इनको बरूदंनी अस्पताल ले जाया गया। दो गम्भीर घायल होने से भीलवाड़ा रैफार कर दिया गया। पथराव में कार के शीशे टूट गए। वही अन्य वाहनों पर भी पथराव किया गया। प्रथम दृष्टया झगड़े के पीछे कारण बजरी परिवहन से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

READ: घर में घुसे चोरों का देशी घी पर ललचाया मन,नकदी व जेवरात के साथ 5 किलो घी पर किया हाथ साफ


जानकारी के अनुसार सिंगोली मार्ग पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पत्थर और लाठियां चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों में दहशत की स्थिति हो गई। खूनी संघर्ष में सात जनें घायल हो गए। इनमें से गम्भीर घायल हरचन्द बा का झूंपड़ा (बरूंदनी) निवासी सांवरा गुर्जर तथा बिलोड़ निवासी शैतान भीलवाड़ा रैफर किया गया।


सूचना पर बरूंदनी चौकी प्रभारी नरेश कुमार सुखवाल तथा बड़लियास चौकी प्रभारी मुकेश टेलर वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक-दूसरे पर पथराव करने से वाहनों के कांच टूट गए। पुलिस ने पथराव में क्षतिग्रस्त हुई कार को बरूंदनी चौकी खड़े करवाया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़